{"_id":"7bc811492e55447cdb411005e4689492","slug":"modi-joined-chinese-weibo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन यात्रा से पहले मोदी की इस अदा पर फिदा हुआ चाइना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
चीन यात्रा से पहले मोदी की इस अदा पर फिदा हुआ चाइना
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Tue, 05 May 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले सप्ताह 14 से 16 मई तक चीन यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ही अंदाज में इसके लिए एक बड़ा स्ट्रोक खेला। उन्होंने सोमवार को चीन की लोकप्रिय सोशल मीडिया वेबसाइट ‘वेयबो’ पर एंट्री करते हुए अपना एकाउंट बनाया।
विज्ञापन
ट्विटर से मिलती-जुलती 50 करोड़ से ज्यादा सदस्यों वाली इस वेबसाइट पर एकाउंट बनाने वाले मोदी पहले भारतीय नेता बन गए। मंडारिन चीनी भाषा में डाली गई अपनी पहली पोस्ट में मोदी ने लिखा, हेलो चीन... वेयबो के माध्यम से चीनी मित्रों से संपर्क के लिए उत्सुक हूं।
विज्ञापन
वेयबो पर उनके एकाउंट ‘कनेक्ट विद पीएम नरेंद्र मोदी’ के खुलने के पहले घंटे में ही 7,000 से ज्यादा हिट हुए। कई लोगों ने मोदी का वेयबो पर स्वागत किया। बता दें कि चीनी जनता से संपर्क बढ़ाने के लिए ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरून समेत अनेक वैश्विक नेताओं ने वेयबो पर एकाउंट खोला हुआ है।
विज्ञापन