फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi it army

चुनावी विजय के लिए मोदी ने बनाई विशाल आईटी सेना

Wed, 17 Jul 2013 12:05 AM IST
अहमदाबाद/ विनोद अग्निहोत्री
अहमदाबाद/ विनोद अग्निहोत्री Updated Wed, 17 Jul 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
modi it army

गुजरात में मीडिया और सोशल मीडिया में नरेंद्र मोदी की ऐसी आंधी चलाने की तैयारी है जो लोकसभा चुनाव तक सियासी मोदी तूफान में बदल जाए। मोदी के सिपहसालार अमित शाह की अगुआई में जल्दी ही देश के हर बड़े शहर में मोदी समर्पित तीस आई टी सेल स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन


आई टी विशेषज्ञ राजेश जैन की कमान में करीब सौ आईटी विशेषज्ञों वाला सबसे बड़ा केंद्र बेंगलुरु में होगा। इरादा चुनाव से पहले पहले नमो इंडिया या नमो भारत के नाम से टीवी चैनल लांच करने का भी है।
विज्ञापन


भाजपा से अलग अपनी सेना

मोदी के आक्रामक प्रचार युद्ध के लिए यह उनकी अपनी सेना है। यह जानकारी देने वाले सूत्रों के मुताबिक हार्वर्ड से आईआईटी विशेषज्ञों की एक टीम साइबर मीडिया में नमो इंडिया अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख आईटी कंपनियों और सोशल साइट्स कंपनियों के कुछ अधिकारियों के साथ भी मोदी और उनके रणनीतिकारों की बैठकें हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय में चालीस से ज्यादा लोगों की टीम सिर्फ नरेंद्र मोदी की छवि चमकाने की नीति और रणनीति पर काम करती है। इन सूत्रों के मुताबिक मोदी कब क्या कपड़े पहनेंगे, उनके कौन से चित्र प्रचारित और प्रसारित किए जाएंगे जैसे तमाम निर्णय गुजरात की एक मशहूर ब्रांड कंपनी के जिम्मे हैं।

भाजपा की नहीं बल्कि मोदी की छवि चमकाने के लिए चार पीआर एजेंसियां अलग-अलग काम कर रही हैं। कुछ लोग यह संख्या 14 भी बताते हैं। मोदी के करीबी माने जाने वाले कुछ बड़े कार्पोरेट घराने भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

अमित शाह और कैलाश नाथन भरोसेमंद
मोदी प्रचार अभियान से जुड़े सूत्रों के अनुसार मोदी के सबसे ज्यादा भरोसेमंद हैं अमित शाह और राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रहे कैलाश नाथन जो लंबे समय तक मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे हैं।

सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में फिर तैनाती दी गई है। वह मुख्यमंत्री और अमित शाह के संपर्क में निरंतर रहते हैं। तीनों मिलकर ही सारी रणनीति बनाते हैं।

राज्य में औद्योगिक निवेश से लेकर सियासी निवेश तक की जिम्मेदारी शाह और नाथन पास है। दक्षिण भारतीय कैलाश नाथन के दक्षिण के नेताओं और दलों में भी अच्छे संपर्क हैं।

कौन हैं मोदी की आईटी सेना में
टीम मोदी से जुड़े अन्य प्रमुख लोगों में ट्विटर पर मोदी की कमान संभाले यश गांधी, राजस्थान के रहने वाले और कभी वसुंधरा राजे के साथ रहे हीरेन जोशी जो अपनी दो दर्जन से लोगों की टीम के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में बैठ रहे हैं।

इस आईटी सेना में मोदी के विज्ञापन अभियान एकमत गुजरात को चलाने वाले भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता के करीबी रिश्तेदार मौलिक भगत, रवि घियार, अहमदाबाद शहर में एक एफएम चैनल के निकट अपनी टीम का केंद्र बनाकर मोदी के लिए नारे, कार्टून और अन्य प्रचार सामग्री तैयार करने में मशगूल हेमांग जानी शामिल हैं।


इनके अलावा नाडियाड में करीब सौ लोगों की बड़ी टीम के साथ युवाओं को प्रभावित करने के आईटी अभियान में जुटे नंदित ठाकुर, नाडिया शहर आईटी सेल के संयोजक इशान राव, सोशल मीडिया में नरेंद्र मोदी आर्मी बनाने वाले टीनू जन और श्रंगार व्यवसाय (ब्यूटीशियन) से राजनीति में आईं प्रदेश भाजपा आईटी सेल की प्रमुख राजिका कचेरिया के नाम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed