फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi is role model of development says advani

मोदी के मुरीद हुए भाजपा के दिग्गज

Mon, 03 Dec 2012 01:23 AM IST
अहमदाबाद/पटना/एजेंसी
अहमदाबाद/पटना/एजेंसी Updated Mon, 03 Dec 2012 01:23 AM IST
विज्ञापन
modi is role model of development says advani

लंबे समय तक समर्थन और विरोध के बाद अब भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार के रूप में नरेंद्र मोदी की राह आसन होती दिख रही है। शनिवार को पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने के काबिल करार दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद रविवार को पार्टी में मोदी के पीएम पद के उम्मीदवारी का समर्थन करने की जैसे होड़ लग गई। पार्टी नेता अरुण जेटली, पूर्व पार्टी अध्यक्ष वेंकैया नायडू, गोपीनाथ मुंडे और सीपी ठाकुर ने मोदी का खुलेआम समर्थन किया तो भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी उनकी दिल खोलकर तारीफ की।
विज्ञापन


आडवाणी ने मोदी को देश का सबसे अच्छा प्रशासक करार देते हुए कहा कि गुजरात जैसा शासन पूरे देश में होगा। आडवाणी ने मोदी को विकास का ‘रोल मॉडल’ करार दिया। उनके इस बयान की राजनीतिक हलकों में कई अर्थ निकाल जा रहे हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा को इस बात पर गर्व है कि उसके पास मोदी जैसा नेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी इतने लोकप्रिय हैं कि पार्टी पीएम पद की रेस में उनका नाम आगे रखेगी। पार्टी के एक अन्य नेता गोपीनाथ मुंडे ने भी मोदी को पार्टी के पीएम पद का उम्मीदवार बनाए जाने का समर्थन किया है। मुंडे का कहना है कि मोदी प्रधानमंत्री बनने में सक्षम हैं और मैं इस संबंध में सुषमा स्वराज के बयान से सहमत हूं।

इतना ही नहीं, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने भी मोदी की जमकर तारीफ की है। इस बीच, बिहार भाजपा अध्यक्ष सीपी ठाकुर ने कहा है कि सुषमा स्वराज की ओर से मोदी के समर्थन में बयान दिया जाना पार्टी नेतृत्व के व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है।


वैसे पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर अभी यही कहा जा रहा है कि भाजपा में पीएम बनने योग्य कई नेता हैं। पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि भाजपा में प्रधानमंत्री बनने योग्य कई नेता हैं। उन्होंने कहा कि इस पद के एक उम्मीदवार की घोषणा समय आने पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed