{"_id":"add27eac-a507-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"modi-is-marketing-himself-for-pm-post-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पीएम पद के लिए खुद की मार्केटिंग कर रहे हैं मोदी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'पीएम पद के लिए खुद की मार्केटिंग कर रहे हैं मोदी'
इंदौर/एजेंसी
Updated Sun, 14 Apr 2013 07:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने रविवार को गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह इन दिनों प्रधानमंत्री पद के लिए खुद की मार्केटिंग करने में व्यस्त हैं। जबकि भाजपा के अंदर ही मोदी के नाम पर आम सहमति नहीं है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के प्रभारी और कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के इरादे से मोदी इन दिनों अपनी मार्केटिंग करने में लगे हुए हैं जबकि हकीकत यह है कि उनकी खुद की पार्टी के नेताओं में शीर्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का ऐलान करने में सर्वसहमति नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मोदी का ध्यान जहां पीएम पद पर लगा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आम आदमी के हाथों को मजबूत करने की बात कर रहे हैं। दोनों के बीच यही सबसे बड़ा अंतर है।
विज्ञापन
हरिप्रसाद ने कहा कि कमजोर व्यक्ति हमेशा पद के लिए आकांक्षित रहता है जबकि ताकतवर व्यक्ति लोगों के बारे में सोचता है क्योंकि उसे पता होता है कि उसके अच्छे कार्यों के आधार पर वे लोग उसे एक दिन जरूर चुनेंगे।