फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi is a good leader and human being

भारत के चीफ जस्टिस ने की मोदी की तारीफ

Sat, 10 Jan 2015 12:26 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
modi is a good leader and human being

भारत के मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खूब तारीफ की। उन्होंने मोदी को एक अच्छा नेता, अच्छा इंसान और दूरदृष्टि वाला व्यक्ति कहा है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश अभी तक नरेन्द्र मोदी से चार बार मिले हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान दत्तू ने यह भी कहा कि सरकार और न्यायपालिका के बीच संबंध बहुत ही अच्छे हैं।
विज्ञापन


मोदी के लिए दत्तू की तरफ से की गई यह तारीफ इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि गुजरात के 2002 के दंगे के बाद मोदी, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लेकर चर्चा में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी की शिकायत पर इसकी जांच के लिए एक एसआईटी टीम गठित की थी। एहसान जाफरी की मौत गुजरात के दंगे में हो गई थी।

चार महीने पहले बने हैं मुख्य न्यायाधीश

modi is a good leader and human being

जब एसआईटी ने मोदी को गुजरात दंगे में क्लीन चिट दे दी थी तो सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत को आदेश दिए थे कि वो एसआईटी की छानबीन से बनी रिपोर्ट के बिन्दुओं की पड़ताल करे।

दत्तt ने चार महीने पहले ही मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला है। वे कहते हैं कि अभी तक न्यायपालिका और सरकार के बीच संबंध पूरी तरह से अच्छे हैं।

वे कहते हैं कि सरकार ने अभी तक उनके भेजे किसी भी प्रस्ताव को मना नहीं किया है। न्यायपालिका को लेकर की गई हर मांग का सरकार ने पूरा ध्यान रखा है।

कॉलेजियम सिस्टम को किया था खत्म

modi is a good leader and human being

मोदी के लिए यह तारीफ इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि मोदी सरकार ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम सिस्टम को खत्म कर दिया था और नेशनल ज्यूडीशियल अप्वाइंटमेंट कमीशन बनाया था।

साथ ही, गोपाल सुब्रमण्यम को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने को भी हरी झंडी नहीं मिली थी। इन सब कारणों से लग रहा था कि सरकार और न्यायपालिका में संबंध अच्छे नहीं रहेंगे। आपको बता दें कि कॉलेजियम सिस्टम खत्म होने से जजों की नियुक्ति में सिर्फ सुप्रीम कोर्ट का एकाधिकार नहीं रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed