फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi invites jairam ramesh for a function in gujarat

मोदी ने दिया 'नंबर वन दुश्मन' को न्योता

Thu, 24 Oct 2013 05:14 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Oct 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
modi invites jairam ramesh for a function in gujarat

गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की ओर से पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी कई बार अपने विरोधियों को हैरत में डाल देते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।

विज्ञापन


मोदी ने कांग्रेस में उनके 'सबसे बड़े दुश्मनों' में शुमार जयराम रमेश को अजीबोगरीब स्थिति में डाल दिया है। उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री जयराम को सरदार पटेल की विशाल प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की नींव डालने से जुड़े कार्यक्रम का न्योता भेजा है। यह कार्यक्रम 31 अक्टूबर को होना है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता को 'मेरे प्रिय जयरामजी' के नाम से संबोधित करते हुए मोदी ने लिखा है कि इस परियोजना का जिम्मा सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने रमेशा को लिखा है, "हमारा यह मानना है कि यह स्थल हमारे महान राष्ट्र की संस्कृति और सामाजिक जीवन के अहम आधार के रूप में जाना जाएगा और इसलिए इसे सरकार से दूर रखा गया है, ताकि सभी वर्गों से ताल्लुक रखे वाले लोग इसे लेकर सहयोग दे सकें।"


रमेश ने एक बार कहा था कि गुजरात के मुख्यमंत्री कांग्रेस को वैचारिक और प्रबंधकीय चुनौती दे सकते हैं, हालांकि उनकी पार्टी को यह बात अच्छी नहीं लगी थी।

पत्र में मोदी ने लिखा है कि सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा नर्मदा नदी के बीचोंबीच बनाई जाएगी। यह जगह नर्मदा जिले के केवादिया में सरदार सरोवर बांध से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर है। यह प्रतिमा अमेरिका में बने स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी दोगुनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed