काशी के घाट पर मोदी ने की मां गंगा की आरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूजा करने के बाद मोदी ने अपने हाथ में फावड़ा उठा लिया और घंटों की सफाई में जुट गए। मोदी के साथ कुछ और लोग भी थे जो इस काम में उनका साथ दे रहे थे।
इसके बाद मोदी ने मीडिया से बातें कीं। उन्होंने यूपी के सीएम अखिलेश यादव सहित नौ लोगों को नॉमिनेट किया जो यूपी को साफ बनाने के अभियान में उनका साथ देंगे और इस चेन को आगे बढाएंगे।
करीब 11 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे जहां उन्हें बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेना है। मोदी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे थे जहां उन्होंने जयापुर नाम के गांव को गोद लेने की घोषणा की थी।
वाराणसी के लोगों से मिले 'सांसद मोदी'
शुक्रवार को बनारस में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर की आधारशिला रखने के बाद बुनकरों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि एक बुनकर केवल साड़ी नहीं बुनता बल्कि समाज को भी बुनता है।
वाराणसी के सांसद के तौर पर पहली बार मोदी शहर के लोगों से भी मुखातिब हुए। अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उन्होंने बीएचयू, स्कूलों में शौचालय, गंगा सफाई, शुद्ध पेयजल, ट्रैफिक व्यवस्था, पर्यटन, कचरा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर अपनी बात कही। साथ ही अपेक्षा भी जताई कि उनकी सोच से जुड़े बिंदुओं पर प्रबुद्धजन अपने विचार उन तक पहुंचा सकते हैं जिसके बाद उस विचार को योजना का रूप दे दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के लोगों को आश्वस्त किया है कि वे उनका भरोसा टूटने नहीं देंगे। शुक्रवार देर शाम होटल गेटवे में शहर के प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी में कहा कि उनकी सोच काशी का पुनर्निर्माण नहीं, कायाकल्प करने की है जिसमें काशी की काया बदलेगी मगर आत्मा सुरक्षित रहेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वे घोषणा करने नहीं बल्कि काशी के विकास पर चल रहे अपने विचार-मंथन से लोगों को साझीदार बनाने आए हैं। सबका नज़रिया स्पष्ट होते ही इस पर तेजी से काम शुरू कर दिया जाएगा।