फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi in not communal leader says hazare

मोदी को सांप्रदायिक नहीं मानते अन्ना हजारे

Thu, 18 Jul 2013 03:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 18 Jul 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
modi in not communal leader says hazare

योगगुरु बाबा रामदेव के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अब वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे का भी साथ मिल गया है। अन्ना ने कहा कि वह नरेंद्र मोदी को सांप्रदायिक नहीं मानते।

विज्ञापन


कोयला घोटाले के मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस्तीफे की मांग करते हुए अन्ना ने कहा कि इस घोटाले में सीबीआई की रिपोर्ट को भी बदला गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


मोदी के सांप्रदायिक विचारधारा का नेता होने के आरोपों पर अन्ना ने कहा, ‘मोदी के सांप्रदायिक नेता होने के संबंध में अब तक कोई सबूत मेरे सामने नहीं आया है, लेकिन क्या नरेंद्र मोदी और क्या राहुल गांधी, जब तक भारत का प्रधानमंत्री किसी पार्टी से जुड़ा होगा, तब तक देश और समाज को सही प्रधानमंत्री नहीं मिलेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्ना ने कहा कि देश को सही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तब ही मिलेंगे, जब इनका चुनाव सीधे जनता करेगी। उन्होंने कहा कि यह कहना सरासर गलत है कि मैं कांग्रेस के विरोध में हूं। हमें कांग्रेस और भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन मेरा सवाल है कि भाजपा ने कोयला घोटाले का संसद में उचित विरोध क्यों नहीं किया।


गौरतलब है कि पुणे में नरेंद्र मोदी के विवादित भाषण को लेकर सियासी गलियारों में काफी हंगामा मचा था। कांग्रेस और अन्य दलों ने मोदी को सांप्रदायिक नेता करार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed