फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi in australia

LIVE: पीएम मोदी का ब्रिसबेन हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत

Fri, 14 Nov 2014 10:31 AM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
modi in australia

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं। मोदी का ब्रिस्बेन हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। यहां से उनका काफिला होटल के लिए रवाना हुआ। पीएम मोदी आज ब्रिस्बेन विश्वविद्यालय में भाषण देंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री अपने पांच दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। ऑस्ट्रेलिया के कोने कोने में बसे भारतीयों को उनके भाषण स्थल यानि कि सिडनी तक लाने के लिए एक खास ट्रेन भी चलाई गई है।
विज्ञापन


मोदी की यात्रा से वहां बसे भारतीय खासे उत्साहित हैं। लोगों का मानना है कि उनकी यात्रा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों को नई दिशा मिलेगी।

ऑस्ट्रेलिया में चली मोदी एक्सप्रेस

modi in australia

आस्ट्रेलिया जैसे समृद्ध देश में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री के आगमन की बेसब्री से प्रतीक्षा की जा रही थी। पीएम नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा को यादगार बनाने के लिए ‘मोदी एक्सप्रेस’ नामक एक विशेष ट्रेन चलाई गई है।

इस ट्रेन के यात्रियों को खाने में ‘मोदी ढोकला’ और ‘मोदी फाफड़ा’ मिलेंगे। यह ट्रेन मोदी का भाषण सुनने के इच्छुक 200 से अधिक यात्रियों को लेकर मेलबर्न से सिडनी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक रविवार को चार बोगियों वाली मोदी एक्सप्रेस मेलबर्न से सिडनी के लिए रवाना होगी और सोमवार को सिडनी पहुंचेगी। भारतीय मूल के लोग पहले से ही सिडनी में एकत्र होने लगे हैं। आस्ट्रेलिया में किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला सार्वजनिक संबोधन होगा।

मोदी ढोकला और मोदी फाफडा की धूम

modi in australia

मोदी एक्सप्रेस की व्यवस्था ‘ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ  बीजेपी’ ने की है। 'ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ  बीजेपी' के मेलबर्न चैप्टर के प्रवक्ता अश्विन बोरा ने बताया कि मोदी एक्सप्रेस में स्थानीय लोगों समेत सभी समुदायों के लोग यात्रा कर सकेंगे।

आस्ट्रेलिया के रेल प्राधिकारियों के सहयोग से मोदी एक्सप्रेस को तिरंगे, गुब्बारों, भारत के महत्वपूर्ण स्थानों की तस्वीरों और मोदी के चित्र वाले पोस्टरों और बैनरों से सजाया गया है। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 28 साल बाद यह पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा होगी।

इसके अलावा आयोजकों ने यात्रियों के लिए मुफ्त भोजन की व्यवस्था भी की है। भोजन के तहत भी ‘मोदी ढोकला’ और ‘मोदी फाफड़ा’ परोसा जाएगा। ट्रेन में यात्रियों के मनोरंजन के लिए संगीत और नृत्यदल भी होंगे।

मोदी एक्सप्रेस की एक भावी यात्री अंजलि टिक्कू ने बताया कि भारतीय राजनीति के इतिहास में यह पहला अवसर जब पूरी दुनिया में भारतीय प्रधानमंत्री को तवज्जो दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed