फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi impersonation by manoj gajurel is a big hit in Nepal

मोदी की नकल कर नेपाल में वाहवाही बटोर रहा ये शख्स

Sat, 06 Dec 2014 01:18 PM IST
Updated Sat, 06 Dec 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
Modi impersonation by manoj gajurel is a big hit in Nepal

एक तरफ मोदी अपनी विदेश यात्राओं को लेकर चर्चा में हैं तो नेपाल के मनोज गजुरेल, मोदी की नकल कर खूब वाहवाही लूट रहे हैं। मनोज नेपाल के एक कॉमेडियन हैं, जिन्होंने मोदी के भाषण, पहनावे और उनके बोलने के अंदाज की नकल करके खूब शोहरत कमा ली है।

विज्ञापन


मनोज को अपने एक्टिंग करियर में नेपाली नेताओं की नकल करने के लिए खूब शाबाशी मिली है। पिछले तीन महीनों में नेपाल की दो सफल यात्राएं करके मोदी ने नेपाल की जनता के चेहरों पर तो खुशी ला ही दी है, लेकिन हाल ही के कुछ महीनों में नरेन्द्र मोदी की नकल करके इन्होंने न केवल नेपाल में, बल्कि विदेशों में भी खूब शोहरत कमाई है।

विज्ञापन

नेपाल के राजा की भी कर चुके हैं नकल

Modi impersonation by manoj gajurel is a big hit in Nepal

इससे पहले मनोज ने नेपाल के राजा ग्यानेन्द्र शाह और माओवादी मुखिया पुष्प कमल दहल प्रचंड की नकल को लोगों ने खूब सराहा था, लेकिन नरेन्द्र मोदी की नकल करके मनोज ने इन सभी को पीछे कर दिया है। अब लोगों को नरेन्द्र मोदी पर की गई कॉमेडी अधिक हंसा रही है, जिसकी लोग काफी सराहना भी कर रहे हैं।


हाल ही में मनोज 6 हफ्तों के यात्रा पर यूनाइटेड किंगडम गए थे, जहां पर मोदी की नकल वाले शो को प्रवासी भारतीय और नेपाली लोगों ने खूब पसंद किया। अपने शो में मनोज ने नेपाल के पॉलिटीशियन पर भी विभिन्न मुद्दों को लेकर व्यंग्य किए। इन मुद्दों में बिजली संकट, लेबर माइग्रेशन और मानव तस्करी मुख्यरूप से शामिल रहे।

आसान नहीं है मोदी की नकल करना

Modi impersonation by manoj gajurel is a big hit in Nepal
मनोज ने कहा कि मोदी की ड्रेस, हाव भाव और उनके बोलने के अंदाज की नकल करना काफी मुश्किल काम है। उन्हें इसमें महारत हासिल करने के लिए कई दिनों का समय लगा। आज के समय में मनोज 25 मिनट से भी कम समय में खुद को मोदी की तरह बना लेने में माहिर हैं, जिससे वे लोगों से खूब वाहवाही लूटते हैं।

नेपाल में सीरियल हुआ बैन

मोदी की नकल को दिखाने वाले एक टीवीशो पर नेपाल में बैन लग गया है। 'टिटो सत्य' (कड़वा सच) नाम के इस शो में भारत के प्रधानमंत्री मोदी की नकल वाले 576वें एपिसोड में कुछ विवाद होने के कारण अधिकारियों ने इसके टेलीकास्ट पर रोक लगा दी है। यह एपिसोड मोदी सरकार द्वारा दिए गए फंड का नेपाली नेताओं द्वारा इस्तेमाल करने को लेकर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed