फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi hoardings have changed in varanasi

काशी में क्यों बदले जा रहे हैं मोदी के होर्डिंग्स?

Mon, 05 May 2014 05:54 PM IST
Updated Mon, 05 May 2014 05:54 PM IST
विज्ञापन
modi hoardings have changed in varanasi

काशी के चुनावी संग्राम में मोदी के होर्डिंग्स अब बदल गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दो दिनों में अधिकांश ऐसे होर्डिंग्स हटा लिए गए हैं जिन पर ‘अबकी बार मोदी सरकार’ लिखा हुआ है।

विज्ञापन


इनकी जगह अब ‘अबकी बार भाजपा सरकार’ और ‘भाजपा को वोट दें’ लिखे होर्डिंग्स लगाए गए हैं। बदलाव की जद में भाजपा की अन्य प्रचार सामग्री भी आई है। पार्टी मोदी इन पीएम लिखी दुपलिया टोपी और दुपट्टे भी हटा रही है।
विज्ञापन


मोदी के नामांकन के पहले वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रचार के लिए अबकी बार मोदी सरकार, मोदी इन पीएम और मोदी के व्यक्तित्व को दर्शाने वाली फोटो के होर्डिंग्स लगाए थे। अब नजारा बदला नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘मां गंगा और काशी से मेरा रिश्ता पुराना है’

modi hoardings have changed in varanasi

मालगोदाम पर ‘गंगा का मान, मां का सम्मान’ और भाजपा को वोट दें लिखे होर्डिंग लगाए गए हैं वहीं इंग्लिशिया लाइन पर मोदी ‘मां गंगा और काशी से मेरा रिश्ता पुराना है’ बोलते नजर आ रहे हैं।

यह बदलाव केवल यहीं नहीं है बल्कि शहर में विभिन्न स्थानों पर ऐसे होर्डिंग्स लग चुके हैं। चुनाव प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ भाजपा नेता की मानें तो पिछले दो दिनों में भाजपा ने ऐसे करीब 50 होर्डिंग्स बदल दिए हैं।

इसलिए बदले गए हैं होर्डिंग्स

modi hoardings have changed in varanasi

हालांकि बदले होर्डिंग्स में भाजपा को प्रमुखता दी गई लेकिन गंगा और काशी के जरिये वाराणसी से जोड़ने की कोशिश की गई है। वहीं जिन होर्डिंग्स में मोदी की फोटो लगी है उसमें उन्हें भी काशी और गंगा से रिश्ता जोड़ते दिखाया है।

वाराणसी लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक अशोक धवन ने कहा कि मोदी वाराणसी से प्रत्याशी हैं। ऐसी किसी भी प्रचार सामग्री जिस पर उनका नाम या फोटो है, आयोग के नियमों के अनुसार उसका खर्च मोदी के खाते में जुड़ेगा। खर्च तय सीमा से अधिक न हो इसलिए होर्डिंग्स बदले गए हैं।

स्टारडम पर भारी पड़ा खर्च

modi hoardings have changed in varanasi

मोदी के स्टारडम पर चुनाव खर्च भारी पड़ रहा है। चुनाव आयोग ऐसी सभी प्रचार सामग्री और कवायदों का खर्च मोदी के वाराणसी के चुनावी खाते में जोड़ रही है जिसमें मोदी का नाम है। चाहे मोदी लिखी दुपलिया टोपी हो या फिर मोदी का मुखौटा।

चुनाव प्रबंधन से जुड़े एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने केंद्रीय फंड से काफी मात्रा में प्रचार सामग्री भेजी है। इनमें मोदी का नाम लिखा या उनकी फोटो लगी है। इनका खर्च जोड़ने पर प्रत्याशी का चुनावी खर्च बढ़ रहा है।

इसकी जानकारी तब मिली जब मोदी नामांकन के लिए आए। मोदी के खर्च में हेलीकाप्टर और हैलीपैड का भी किराया जोड़ा गया। इसके बाद से पार्टी सतर्क हुई और ऐसी होर्डिंग्स, टोपी, दुपट्टों की संख्या कम की जा रही जिनमें मोदी का नाम या फोटो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed