फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi hitech rally

जानिए, मोदी की रैली होगी कितनी हाईटेक

Wed, 25 Sep 2013 08:40 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Sep 2013 08:40 AM IST
विज्ञापन
modi hitech rally

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने 29 सितंबर को रोहिणी के जापानी पार्क में नरेंद्र मोदी की विकास रैली का खाका घोषित कर दिया है। रैली में आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा।

विज्ञापन


अमर उजाला ने मोदी की रैली से जुड़ी खास बातें प्रकाशित की थीं। इस पर मंगलवार को पार्टी ने भी मोहर लगा दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय गोयल और रैली के संयोजक विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि रैली के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने की योजना है।
विज्ञापन


इसके चलते रैली में नहीं पहुंचने वाले लोग भी मोदी को आसानी से सुन सकेंगे। उन्होंने बताया कि मंच करीब 20 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में होगा। यहां तीन मंच होंगे, जिनमें एक मुख्य मंच होगा। इसका केंद्रीय भाग 10 फुट ऊंचा होगा। उसके पास ही दो अन्य मंच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे दो स्क्रीन होंगे और मैदान के अंदर 20 एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। मंच को जीवंत बनाने के लिए डाइनेमिक बैकड्रटॉप होगा, जिसमें चलते हुए दृश्य दिखाई देंगे।

आयोजकों ने बताया कि माइक में ऐसा सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे भाषण के हर शब्द साफ तौर पर सुनाई दें। ‘सात कैमरा शूट’ के जरिए रैली को कवर किया जाएगा।

रैली के सीधे प्रसारण के लिए अलग-अलग जगह पर एलईडी स्क्रीन लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्क्रीन पर दिखाए गए रैली के डेमो में मंच के बीच में मोदी के खड़े होने के लिए बने पोडियम और उसके पीछे कमल का फूल दिखाया जाएगा।

काउंटडाउन क्लॉक लगाई

प्रदेश भाजपा ने रैली से लोगों को जोड़ने के लिए काउंटडाउन क्लॉक लगानी शुरू कर दी है। प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाई गई क्लॉक की प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने बटन दबाकर शुरुआत की। क्लॉक एक होर्डिंग के कोने में लगाई गई है।

इसके ऊपर नरेंद्र मोदी की तस्वीर है और उसके दूसरी ओर होर्डिंग में लालकिला का चित्र है। इस तरह 20 काउंटडाउन क्लॉक विभिन्न इलाकों में लगाई जाएंगी।

राजनाथ, आडवाणी, सुषमा व जेटली नहीं होंगे
नरेंद्र मोदी की रैली में लालकृष्ण आडवाणी समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता नहीं होंगे। प्रदेश भाजपा ने अपनी इस रैली में लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली समेत अन्य राष्ट्रीय नेताओं को नहीं बुलाया है।


प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने बताया कि चुनाव के दौरान इन नेताओं की अलग-अलग रैलियां आयोजित की जाएंगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी रैलियां कब और कहां होंगी।

विकास रैली को नरेंद्र मोदी के अलावा प्रदेश प्रभारी नितिन गडकरी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed