मोदी ने सोनिया और कांग्रेस को दिया करारा 'जवाब'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस और सोनिया गांधी पर पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने 'असंवैधानिक' शक्ति के रुप में पीएमओ से वास्तविक सत्ता चला रही थी, लेकिन अब ये सरकार केवल संवैधानिक मूल्यों पर चल रही है।
मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के उस बयान को खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा संसद में हठपूर्व घमंड का रास्ता अपना रही है और ये सरकार केवल व्यक्तिविशेष चला रहा है।
मोदी ने कहा कि दरसल वो पूर्व की सरकार का सच बता रही हैं जहां व्यक्ति विशेष सत्ता का मालिक था। मोदी ने कहा कि सरकार अब संवैधानिक मूल्यों पर चल रही है।
अपनी हार नहीं पचा पाई कांग्रेस
पीटीआई को दिए साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी ने सोनिया और राहुल पर एक साथ प्रहार किया। प्रधानमंत्री से जब यह पूछा गया कि उन पर सत्ता के केंद्रीकरण का आरोप लगता है और यह केवल पीएमओ तक सीमित है।
उन्होंने कहा कि यह अच्छा होता कि यदि यह सवाल पूर्व की सरकार में पूछा जाता जब एक असंवैधिनिक अधिकारी एक संवैधानिक अधिकारी के ऊपर बैठा हुआ था और पीएमओ पर अपनी शक्ति चलाने का काम कर रहा था।
राहुल की सूट बूट की सरकार की बात पर मोदी ने कहा कि कांग्रेस अभी तक अपनी हार 'पचा' नहीं पाई है। जनता ने उन्हें उनके पाप के कर्मों के लिए दण्डित किया है। हमने सोचा था कि वो उससे कुछ सीखेंगे लेकिन ऐसा दिख नहीं रहा है। कांग्रेस सच में विकास का पर्याय नहीं है।