फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi helped a man of 50 thousand rupees

पढ़िए, अखिलेश की बेरुखी पर मोदी की दरियादिली

Fri, 01 May 2015 09:02 AM IST
Updated Fri, 01 May 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
modi helped a man of 50 thousand rupees

दरियादिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद ने प्रतापगढ़ के मुफलिस जलील को निहाल कर दिया। छह माह पूर्व घर गिरने से जलील बेहद परेशान था। मदद को प्रदेश सरकार से गुहार लगाई तो संकट से निपटने को उसे 1900 रुपये का चेक थमाकर उसकी मुफलिसी का मजाक उड़ाने जैसा काम किया गया।

विज्ञापन


परेशान जलील ने प्रधानमंत्री से गुहार लगाई तो पीएमओ से उसे 50 हजार रुपये का चेक भेजा गया। छह माह पूर्व आए तूफान ने जलील पुत्र जहीद निवासी बरिस्ता, तहसील सदर को पूरे परिवार के साथ सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया था।
विज्ञापन


इस आपदा में उसका रिहायशी मकान गिर गया। परिजनों के साथ रोते बिलखते हुए वह दो वक्त की रोटी के लिए परेशान था। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई। इस पर उसके ऊपर आए संकट का आकलन करते हुए प्रदेश सरकार ने मात्र 19 सौ रुपये का चेक दिया। यह चेक उसके साथ हुए हादसे का जैसे मजाक उड़ा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने 1900 तो मोदी ने की 50 हजार की मदद

modi helped a man of 50 thousand rupees

इस बीच उसकी मुलाकात कचहरी के अधिवक्ता अनिल सिंह से हुई। आपबीती सुनने के बाद अधिवक्ता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जलील को आर्थिक मदद दिए जाने की गुहार लगाई। पत्र पर संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राहत कोष से 50 हजार रुपये का चेक पीड़ित को भेजा है।

चेक के साथ भेजे पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि मुझे पता है कि आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। बारिश-तूफान से आपका घर क्षतिग्रस्त हो गया है। आपको आर्थिक सहायता की जरूरत है।

इसलिए आपको प्रधानमंत्री विवेकाधीन कोष से पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। मैं कामना करता हूं कि आपको हर हालात का सामना करने की शक्ति मिले। पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर भी हैं। चेक मिलने से पीड़ित और क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed