फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi have new links with varanasi from his family gods

जानिए मोदी के गांव का काशी कनेक्शन!

Tue, 29 Apr 2014 01:16 PM IST
अनूप ओझा/अमर उजाला, वाराणसी
अनूप ओझा/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 29 Apr 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
modi have new links with varanasi from his family gods

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के गांव वडनगर का काशी कनेक्शन जानकर आप की आंखें खुली रह जाएंगी। राजनीतिक सफर में मोदी के लिए यह जमीन भले नई दिख रही हो लेकिन उनके पुरखों का यहां से वर्षों पुराना रिश्ता सामने आया है।

विज्ञापन


नित नई मिलने वाली जानकारियां उनके विरोधियों की जुबान पर ताले लगा देंगी। इस प्राचीन शहर में गांव-घर के लोग, रिश्तेदार तो मिले ही हैं, अब उनके कुलदेवता का प्राचीन मंदिर भी ढूंढ निकाला गया है।
विज्ञापन


पता चला है कि वडनगर और उससे लगे गांव विशनगर के लोगों ने अपने कुलदेवता के रूप में 1966 में हाटकेश्वर महादेव का मंदिर काशी में स्थापित कराया था। इस मंदिर के पुजारी और प्रबंधक ने मोदी को वहां हाजिरी लगाने के लिए संदेश भी भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के कुलदेवता वाराणसी में

modi have new links with varanasi from his family gods

वडनगर गांव में कुलदेवता के रूप में पूजे जाने वाले हाटकेश्वर महादेव का भव्य मंदिर यहां दुग्ध विनायक मोहल्ले में है। करीब तीन सौ साल पहले वहां से काशी आकर बसे लोगों की पीढ़ियों ने इस मंदिर का निर्माण 48 साल पहले पुरुषोत्तम दास की प्रेरणा से कराया था।

मंदिर की दीवार पर लगी एक पट्टिका से भी इसकी पुष्टि होती है। उस पट्टिका पर लिखा है कि नारायण दास, वल्लभदास, श्रीनाथ दास और घनश्याम दास ने दुग्ध विनायक मोहल्ले में कुल देवता का मंदिर बनवाने के लिए जमीन दान दी थी।

विशा नागर वैश्य सभा ने वहां मंदिर की स्थापना कराई। यहां भी गुजराती इस मंदिर को अपने तीर्थ के रूप में मानते हैं। मंदिर प्रबंधन से जुड़े अश्विनी पारिख बताते हैं कि किसी शुभ कार्य को करने से पहले कुल देवता की इस चौखट पर गुजराती पहली हाजिरी लगाना नहीं भूलते।

मोदी को भेजा गया बुलावा

modi have new links with varanasi from his family gods

वडनगर के इस काशी कनेक्शन ने मोदी की इंट्री में चार चांद लगा दिया है। अब उस मंदिर के पुजारी दिलीप भट्टराई ने मोदी को वहां हाजिरी लगाने के लिए न्यौता भेजा है।

वडनगर और विशनगर गावों से गुजराती परिवार करीब तीन सौ साल पहले काशी आकर बसे थे। बाद में उन्होंने अपने कुल देवता हाटकेश्वर महादेव के मंदिर का निर्माण दुग्ध विनायक मोहल्ले में कराया था।

विशनगर वैश्य सभा काशी के नगर-मंत्री, वल्लभदास का कहना है कि यह मंदिर वडनगर के लोगों की आस्था का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed