{"_id":"77104d3e-3bcd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"modi-has-rs-1-cr-in-assets-but-no-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्वेता के पास सफारी, मोदी बिना गाड़ी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
श्वेता के पास सफारी, मोदी बिना गाड़ी
अहमदाबाद/ब्यूरो
Updated Sat, 01 Dec 2012 09:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर मणिनगर से चुनाव मैदान में उतरीं श्वेता भट्ट सीएम से अधिक अमीर हैं। गुजरात दंगा प्रकरण में मोदी का विरोध करने से चर्चा में रहे निलंबित आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट की पत्नी श्वेता भट्ट के पास दो करोड़ 10 लाख से अधिक की संपत्ति है। श्वेता के पास टाटा सफारी है, जबकि मोदी बिना गाड़ी के हैं।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते समय पेश शपथ पत्र के मुताबिक श्वेता भट्ट के पास अहमदाबाद में एक और अन्य जगहों पर तीन प्लाट हैं, जबकि मोदी के पास सिर्फ अहमदाबाद में एक प्लाट है। शपथ पत्र के अनुसार श्वेता ने नकद 1.10 लाख रुपये हैं, वहीं मोदी के पास नकद 4700 रुपये ही हैं।
विज्ञापन
नेटक्राफ्ट साइबरसिस में प्रबंध निदेशक 48 वर्षीय श्वेता ने वर्ष 2012-13 में करीब 3.50 का आयकर रिटर्न फाइल किया और मोदी ने 2011-12 में करीब 1 लाख रुपये का (वर्ष 2012-13 के रिटर्न की जानकारी उन्होंने नहीं दी)। श्वेता के विभिन्न बैंकों में 1.5 लाख रुपये जमा हैं, वहीं शेयरों में 71 लाख का निवेश है। एनएसएस के रूप में उनके पास 14 लाख रुपये जमा हैं और 22 लाख रुपये के गहने हैं। दूसरी ओर, मोदी के पास 33.42 लाख की चल संपत्ति है।
विज्ञापन