फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi govt will try to ban killings of cow.

अब पूरे देश में गौ हत्या को बैन करेगी सरकार!

Mon, 30 Mar 2015 09:07 AM IST
Updated Mon, 30 Mar 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
modi govt will try to ban killings of cow.

केंद्र की एनडीए सरकार देशभर में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास करेगी। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार आम सहमति के आधार पर देशभर में गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिये अपने स्तर पर पूरी कोशिश करेगी।

विज्ञापन


इंदौर में एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में गौ हत्या को स्वीकार नहीं किया जा सकता। हम गौ हत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की कोशिश करेंगे। साथ ही इस मुद्दे पर आम सहमति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


बीजेपी शासित राज्य महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में गौ हत्या पर प्रतिबंध का हवाला देते हुए राजनाथ ने कहा कि कोई भी इस दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकता है। इस अवसर पर आचार्य शिवमुनि ने कहा कि सरकार को वर्तमान बजट सत्र में गाय के साथ भैसों की हत्या पर प्रतिबंध के संबंध में भी कानून लाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा में बहुमत न होने की मजबूरी

modi govt will try to ban killings of cow.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गौ हत्या पर देशभर में प्रतिबंध के लिए सरकार को दोनों सदनों में पूरा बहुमत चाहिए।

उन्होंने कहा कि आप लोग देख रहे है कि किस प्रकार सरकार को संसद में कई बिलों को पास कराने के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है।

राजनाथ ने कहा कि सरकार के पास राज्य सभा में संख्या बल नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि जब वे 2003 में कृषि मंत्री थे तो उनके मंत्रालय ने गौ हत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर ली थी लेकिन संसद में शोरगुल के कारण बिल पास नहीं हो पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed