फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi govt will take help of scientist to fight with inflation

वैज्ञानिकों के द्वार मोदी सरकार, क्या है वजह

Wed, 23 Jul 2014 08:28 AM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
modi govt will take help of scientist to fight with inflation

महंगाई को काबू में करने की सबसे बड़ी तात्कालिक चुनौती से जूझ रही मोदी सरकार अब इस काम में देश के शीर्ष वैज्ञानिकों की मदद लेगी। कृषि उत्पादों खासकर फलों और सब्जियों की बड़ी बर्बादी को महंगाई की एक बड़ी वजह मान रही सरकार के सात शीर्ष मंत्री इस चुनौती से निपटने के लिए वैज्ञानिकों के साथ विचार मंथन करेंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री इस बैठक में जल्द खराब होने वाले कृषि उत्पादों और खाद्य पदार्थों को बचाने के लिए भाभा परमाणु शोध केंद्र और भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग जैसे संस्थानों के शीर्ष वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे। इस दौरान रेडियोधर्मी तकनीक से तैयार विकिरण की सहायता से फलों और सब्जियों और खाद्य पदार्थों को बचाने के रास्ते निकाले जाएंगे।
विज्ञापन


महंगाई को काबू में करने की सरकार की कोशिशों में अग्रणी भूमिका निभा रहे ग्रामीण विकास मंत्री नितिन गडकरी ने वैज्ञानिकों के साथ सरकार के अहम मंत्रालयों की बैठक बुलाने की यह पहल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़ जाते हैं 18 फीसदी खाद्य उत्पाद

modi govt will take help of scientist to fight with inflation

इस बैठक में देशभर के जाने माने तीन वैज्ञानिकों का एक दल उच्च स्तरीय सात सदस्यीय अंतर मंत्रालय समूह के समक्ष इस योजना का ब्लू प्रिंट रखेगा। उल्लेखनीय है कि एक अध्ययन के मुताबिक देश भर के छह से 18 फीसदी कृषि और खाद्य उत्पाद बिना इस्तेमाल के सड़ जाते हैं।

शीर्ष वैज्ञानिक डॉ. काकोदकर, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के खाद्य तकनीकी विभाग के मुखिया डॉ. एके शर्मा, रेडिएशन एंड आइसोटोप तकनीक के मुख्य कार्यकारी डॉ. एके कोहली सात मंत्रियों के सामने बुधवार को योजना का ब्लू प्रिंट पेश करेंगे।

ग्रामीण विकास मंत्री नितिन गडरकरी के अलावा इस बैठक में खाद्य और उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान, खाद्य राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल, कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल, राज्यमंत्री वीके सिंह और संजीव बालियान शामिल होंगे।

महंगाई पर लगेगी लगाम: गडकरी

modi govt will take help of scientist to fight with inflation

ग्रामीण विकास मंत्री गडकरी के मुताबिक देश में व्यापक पैमाने पर अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों के बर्बाद होने का सिलसिला इस तकनीक के इस्तेमाल के माध्यम से बेहद कम किया जा सकता है।

उनका मानना है कि इस तकनीक को देश भर में लागू करने से न केवल किसानों को व्यापक लाभ होगा, बल्कि इससे महंगाई पर भी लगाम कसने में मदद मिलेगी।

महाराष्ट्र में 10 हजार किसान कर चुके हैं तकनीक इस्तेमाल
परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ अनिल काकोदकर के निर्देशन में महाराष्ट्र के 10 हजार प्याज उत्पादक किसान इस नई तकनीक का लाभ उठा चुके हैं। सरकार की योजना देश भर में इस तकनीक का इस्तेमाल कर कच्चे माल को ज्यादा जीवन देने की है जिससे कि इनको खराब होने से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed