फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi govt will give more benefits to working class

नौकरीपेशा लोगों के लिए मोदी ला रहे हैं बड़ी सौगात

Wed, 22 Jul 2015 04:39 PM IST
Updated Wed, 22 Jul 2015 04:39 PM IST
विज्ञापन
modi govt will give more benefits to working class

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत जल्द खुशियों का बड़ा पिटारा खोलने जा रही है। इस पिटारे में महिलाओं के लिए भी काफी कुछ है।

विज्ञापन


दरअसल रोजगार कानून में बदलाव करके मोदी सरकार कामकाजी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान मिलने वाली 3 महीने की मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) को बढ़ाकर 6 महीने करने जा रही है।
विज्ञापन


इकॉनोमिक्स टाइम्स की खबर के मुताबिक सरकार बोनस के लिए तरख्वाह की सीमा बढ़ाकर दोगुनी करने जा रही है। नए बदलावों में यह सुविधा भी मिलेगी कि आप अपनी ग्रैच्यूटी को नौकरी के साथ ही ट्रांसफर करवा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रेच्युटी को लेकर सबसे बड़ा फायदा

modi govt will give more benefits to working class

श्रम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सरकार बोनस भुगतान अधिनियम में बदलाव कर बोनस पाने के लिए वेतन की सीमा दस हजार रुपए से बढ़ाकर 19 हजार रुपए प्रति महीना करने की तैयारी में है।

वर्तमान नियमों के मुताबिक अभी कंपनियों के लिए अपनी महिला कर्मचारियों को 12 सप्ताह की मैटरनिटी लीव जरूरी है। हालांकि कुछ बड़ी कंपनियों में छुट्टी की समय सीमा ज्यादा भी है।

इसके साथ ही सरकार 1961 के मातृत्व लाभ अधिनियम और 1972 के ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम में बड़े बदलाव करेगी। इन बदलावों से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि किसी कर्मचारी को ग्रेच्युटी पाने के लिए एक ही संस्थान में 5 साल तक नौकरी करने की बाध्यता खत्म हो जाएगी और वह नौकरी बदलने के साथ ही अपनी ग्रेच्युटी भी ट्रांस्फर करवा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed