फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi govt presents hundred days achievements

सौ दिन पूरे होने पर मोदी ने बनाया ये खास प्लान

Thu, 28 Aug 2014 11:07 AM IST
प्रियंवदा सहाय/अमर उजाला, नई दिल्ली
प्रियंवदा सहाय/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 28 Aug 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
Modi govt presents hundred days achievements

मोदी सरकार के सौ दिन पूरे होने पर तमाम मंत्रालयों की ओर से अब तक की उपलब्धियों को गिनाने की तैयारी शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने फिलहाल 11 मंत्रालयों को अपनी उपलब्धि मीडिया के सामने पेश करने की मंजूरी दी है।

विज्ञापन


अगले हफ्ते से संबंधित मंत्रालयों के मंत्री प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सौ दिनों की विकास उन्मुख गतिविधियों का बखान शुरू करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक पिछले हफ्ते पीएमओ में तमाम मंत्रालयों के सचिवों की बैठक हुई थी। बैठक में सचिवों ने अपने मंत्रालयों की गतिविधियों से जुड़ी प्रस्तुति प्रधानमंत्री कार्यालय को पेश की। हालांकि सभी मंत्रालयों को उपलब्धि गिनाने की पीएमओ से आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन


जिन मंत्रालयों को सौ दिनों की उपलब्धि पेश करने का आदेश दिया गया है उनमें वित्त, वाणिज्य, बिजली, कोल, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, श्रम, मानव संसाधन विकास, पेयजल एवं स्वच्छता और पर्यावरण मंत्रालय के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 मंत्रालयों को पीएमओ ने दी मंजूरी

Modi govt presents hundred days achievements

सूत्र बताते हैं कि पीएमओ में इन मंत्रालयों के कामकाज पर मंथन करने के बाद इनको उपलब्धियां पेश करने की अनुमति दी और इसके बाद ही संबंधित मंत्रालयों को मीडिया से रूबरू होने का निर्देश दिया गया है।

इस बाबत सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में भी दो बैठकें हो चुकी हैं। इसके बाद अगले हफ्ते की तैयारी शुरू हुई है। एक पक्ष यह भी है कि मोदी सरकार में मंत्रियों के साथ मीडिया से बातचीत अपेक्षाकृत कम होने की शिकायतों को दूर करने का मौका इस कार्यक्रम के जरिए मिलेगा।

वहीं मंत्रालयों की ओर से विकास उन्मुख कदम बढ़ाने का संदेश जनता को देकर मोदी सरकार के लिए सकारात्मक माहौल बरकरार रखने में भी मदद मिल सकेगी। इसलिए सभी मंत्रालयों में अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ सम्मेलन आयोजित करने की हिदायत दी जा रही है।

ये मंत्रालय पेश करेंगे उपलब्धियां
वित्त, वाणिज्य, बिजली, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास, श्रम, मानव संसाधन विकास, पेयजल एवं स्वच्छता और पर्यावरण मंत्रालय को पीएमओ से उपलब्धियां गिनाने की अनुमति मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed