फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi govt. plan 'visa on arrival' for Chinese tourists.

चीनियों को 'वीजा' पर मोदी सरकार में ठनी

Wed, 25 Mar 2015 04:02 PM IST
Updated Wed, 25 Mar 2015 04:02 PM IST
विज्ञापन
Modi govt. plan 'visa on arrival' for Chinese tourists.

मोदी सरकार चीन को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देने पर विचार कर रहा है। ये माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित चीन दौरे से पहले सरकार को लेकर उचित फैसला लेना चाहती है।

विज्ञापन


हालांकि इस मुद्दे पर गृह मंत्रालय सतर्कता बरतने की बात कर रहा है, वहीं पर्यटन मंत्रालय इस मुद्दे पर जल्द से जल्द फैसला लेने पर जोर दे रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय बैठक में चीन को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देने पर चर्चा की गई। जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने अपना ऐतराज जाहिर किया। हालांकि पर्यटन मंत्री ने चीन, ब्रिटेन समेत 5 देशों को ये सुविधा देने पर विचार करने की बात कही है।
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री को सुझाव में कहा है कि वर्तमान में हम जिन देशों के नागरिकों को वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा दे रहे हैं उससे लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में अगर हम इन पांच और देशों को ये सुविधा देते हैं तो इसका फायदा केंद्र सरकार को मिलेगा। फिलहाल इस पर आखिरी फैसला गृह मंत्रालय को लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर शांति को सहमत हुए भारत-चीन

Modi govt. plan 'visa on arrival' for Chinese tourists.

दूसरी ओर सीमा विवाद मुद्दे पर भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों की 18वें दौर की वार्ता में दोनों देश सीमा पर शांति कायम रखने और तनाव की स्थिति न आने देने के लिए नए उपाय पर काम करने पर सहमति दी है।

दोनों देशों ने काउंटर टेररिज्म, नौवहन सुरक्षा और असैन्य परमाणु के क्षेत्र में सहयोग पर भी हामी भरी। बैठक के दौरान चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व चीनी स्टेट काउंसलर यांग जीची तथा भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने किया।

प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद अपनी तरह के पहले समझौते में भारत और चीन के प्रतिनिधियों ने सीमा से जुड़े 18वें दौरे की वार्ता पर समझौता किया।

इस दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी सहमति बनी। इससे सीमावर्ती इलाकों में दोनों देशों के बीच भरोसा बहाल करने में मदद मिलेगी।

मोदी से मिले यांग

Modi govt. plan 'visa on arrival' for Chinese tourists.

विदेश मंत्रालय ने बताया कि बातचीत सौहार्द और स्पष्ट माहौल में हुई। अब तक हुई वार्ता पर संतोष जताते हुए सीमा से जुड़े सवालों के हल के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने राजनीतिक मानदंडों और नीति निर्देशक सिद्धांतों पर आधारित और एक दूसरे को स्वीकार्य फ्रेमवर्क तैयार करने पर सहमति जताई।

मुलाकात के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने सीमा पर तैनात दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ते मेलजोल पर संतोष जताया। दोनों देशों ने इस सहयोग को नए स्तर पर ले जाने पर सहमति जताई।

भारत-चीन सीमा वार्ता में शिकरत करने आए चीन के स्टेट काउंसलर यांग जीची ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मोदी के दौरे के लिए चीन में हो रही तैयारियों की जानकारी दी।

यांग ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से पीएम को शुभकामनाएं भी दीं। मौके पर मौजूद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ यांग ने भी सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई सीमा वार्ता के मुद्दों और उपलब्धियों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed