फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi government will work on alternative Energy

40 करोड़ घरों को रोशन करने की तैयारी में मोदी सरकार

Wed, 21 May 2014 08:32 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
Modi government will work on alternative Energy

देश के हर घर में कम से कम एक बल्ब जलाने के यूपीए सरकार में दिखाए गए सपने को अब नई सरकार साकार करने की कोशिश करेगी। नई सरकार की योजना अंधेरे में रहने को मजबूर करीब 40 करोड़ घरों को अगले पांच साल में बिजली से रोशन करने की है।

विज्ञापन


भाजपा के ऊर्जा प्रकोष्ठ ने वैकल्पिक ऊर्जा के इस्तेमाल पर जोर देते हुए ऐसे ही एक प्रस्ताव को तैयार किया है, जिसे गुजरात मॉडल के आधार पर अमलीजामा पहनाया जाएगा।

विज्ञापन

यूपी से होगी शुरूआत

Modi government will work on alternative Energy

पार्टी के प्रस्ताव में सौर ऊर्जा के जरिए पिछड़े इलाकों के घरों में कम से कम एक बल्ब, सौर कुकर और एक छोटे टीवी चलाने की व्यवस्था के बारे में कहा गया है।

भाजपा के ऊर्जा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक नरेंद्र तनेजा ने बताया कि इस परिकल्पना को अंजाम देने की शुरूआत उत्तर प्रदेश से होगी।

जबकि बिहार, असम और ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बदतर होने के कारण यहां विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन गांवों तक ग्रिड नहीं पहुंच सकती, वहां पंचायत के माध्यम से सोलर एनर्जी इंटरप्राइजेज की शुरुआत करने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed