फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi government will not scale down Priyanka, Robert Vadra's security

मोदी सरकार बरकरार रखेगी रॉबर्ट वाड्रा का जलवा

Mon, 02 Jun 2014 06:46 PM IST
Updated Mon, 02 Jun 2014 06:46 PM IST
विज्ञापन
modi government will not scale down Priyanka, Robert Vadra's security

एनडीए सरकार ने कहा है कि सुरक्षा किसी व्यक्ति के मनमानेपन पर निर्भर नहीं करता।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) को हवाई अड्डे पर उनके परिवार की सुरक्षा हटाने बावत लिखी चिट्ठी को गृहराज्य मंत्री ने किरेन रिजूजू ने जनता का ध्यान खींचने वाला काम करार दिया।

रिजूजू ने प्रियंका का नाम लिए बिना कहा कि सुरक्षा के मामले को राजनीतिक का विषय नहीं बनाना चाहिए। संकेत हैं कि प्रियंका और वाड्रा को जारी एसपीजी सुरक्षा जारी रहेगी और इसमें फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन

प्रियंका ने ‌ल‌िखी थी च‌िट्ठी

modi government will not scale down Priyanka, Robert Vadra's security

मंगलवार को रिजूजू ने प्रियंकी की एसपीजी को लिखी चिट्ठी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके इस कदम का कोई आधार नहीं। क्योंकि किसी व्यक्ति की सुरक्षा किसी खास लोगों के मनमाने फैसले से नहीं होता।

लिहाजा इस मामले को उठाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचना उचित नहीं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने पिछले हफ्ते एसीपीजी प्रमुख दुर्गा प्रसाद को चिट्ठी लिख कर हवाई अड्डों पर उनके परिवार को सुरक्षा जांच में मिली छूट खत्म करने को कहा था।

वाड्रा को म‌िलती है हवाई अड्डे पर व‌िशेष छूट

modi government will not scale down Priyanka, Robert Vadra's security

इससे पहले प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा को जांच में मिली छूट पर सवाल खड़े हुए जब नए नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने इससे संबंधित बयान दे दिया था।

राजू ने कहा था कि हरेक नागरिक को सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यक्ति की सुरक्षा की समीक्षा की जिम्मेदारी गृहमंत्रालय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed