{"_id":"77b1687a-9b56-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"modi-government-will-introduce-lokayukta-biil-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ही तय करेंगे कौन होगा गुजरात का लोकायुक्त?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी ही तय करेंगे कौन होगा गुजरात का लोकायुक्त?
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 02 Apr 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात की नरेंद्र मोदी सरकार ने राज्य विधानसभा में लोकायुक्त संशोधन विधेयक पेश कर दिया है। यदि यह विधेयक पास हो जाता है तो लोकायुक्त की नियुक्ति में राज्यपाल की कोई भूमिका नहीं रह जाएगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में 'लोकायुक्त' की लड़ाई हार चुके हैं मोदी
विज्ञापन
लोकायुक्त आयोग बिल-2013 में लोकायुक्त के अलावा चार उप लोकायुक्त हो सकते हैं। इनके चयन के लिए 6 सदस्यीय समिति होगी।
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को झटका देते हुए लोकायुक्त की नियुक्ति पर राज्यपाल के फैसले को सही ठहराया था।
समिति में मुख्यमंत्री, दो कैबिनेट मंत्री और विपक्ष के नेता होंगे। ये समिति केवल नामों का सुझाव दे सकती है। लोकायुक्त के चयन पर आखिरी फैसला मुख्यमंत्री का ही होगा। यानी लोकायुक्त की नियुक्ति में राज्यपाल को बाहर का रास्ता दिखाते हुए इसका सीधा फैसला मुख्यमंत्री के हाथ होगा।
विज्ञापन
मोदी सरकार पर उठे सवाल
इस नए विधेयक को लेकर मोदी सरकार पर सवाल भी उठ रहे हैं। अगर ये बिल पास हो गया तो लोकपाल की नियुक्ति में राज्यपाल की भूमिका नहीं रह जाएगी। अब तक लोकायुक्त के चयन में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नेता विपक्ष और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश की भूमिका होती थी।
हालांकि विपक्ष का कहना है कि वो किसी भी हालत में इस विधेयक को पास नहीं होने देंगे। उल्लेखनीय है कि गुजरात विधानसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है।