फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi government will honor to a dog

इस डॉगी को मेडल दे सम्मानित्त करेगी मोदी सरकार

Wed, 11 Nov 2015 04:01 PM IST
Updated Wed, 11 Nov 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
modi government will honor to a dog

भारत सरकार सात साल के एक ऐसे कुत्ते को सम्मानित करने वाली है जिसे विस्फोटक सूंघकर उसे खोज निकालने में महारत हासिल है।

विज्ञापन


रेक्स एक काला लैब्राडॉर है जो भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की के-9 (कैनाइन) यूनिट का 'टॉप डॉग' है। के-9 यूनिट का इस्तेमाल अधिकतर बड़े कार्यक्रमों की सुरक्षा में किया जाता है।

हाल ही में संपन्न हुए भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में सुरक्षा के लिए जिन 20 कुत्तों का इस्तेमाल किया गया था उसमें से रेक्स भी एक था।

रेक्स के कारनामे

modi government will honor to a dog

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा ड्रिल के दौरान पांच ग्राम आरडीएक्स उनकी कुर्सी के नीचे रखी थी।" उन्होंने बताया, "रेक्स ने उस विस्फोटक को केवल दो मिनट में ढूंढ निकाला।"

इससे पहले के-9 का इस्तेमाल अमे‌रिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत दौरे के वक्त भी किया गया था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर भी के-9 यूनिट अपना हुनर दिखा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed