{"_id":"307272e436be4241015a1ca5312cc926","slug":"modi-government-will-get-gift-for-ex-army-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले पूर्व सैनिकों को मोदी सरकार देगी ये तोहफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिवाली से पहले पूर्व सैनिकों को मोदी सरकार देगी ये तोहफा
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Oct 2015 04:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सोमवार को कहा कि बिहार चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ दिनों के भीतर ही वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी बिहार चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लागू है, इसके समाप्त होने के बाद ही इस दिशा में कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
यह पूछे जान पर कि क्या पूर्व सैनिकों के लिए ओआरओपी दिवाली उपहार होगा, उन्होंने कहा कि वह दिवाली (11 नवंबर) से पहले अधिसूचना जारी करने का प्रयास कर रहे हैं। बिहार चुनाव में मतगणना आठ नवंबर को होगी और आदर्श आचार संहिता 12 नवंबर तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
हालांकि, परिकर ने कहा कि अधिसूचना बिहार चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के कुछ दिनों के भीतर ही जारी कर दी जाएगी। ओआरओपी न मिलने का विरोध कर रहे पूर्व सैनिकों ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को अपने खून से हस्ताक्षरित पत्र सौंप कर इसे जल्द लागू करने की मांग की।
विज्ञापन