फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi government took the big decision

योग को लेकर मोदी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

Tue, 23 Jun 2015 12:58 AM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Modi government took the big decision

केंद्र सरकार ने योग को कक्षा 6 से लेकर 10 तक के पाठ्यक्रम में एक अनिवार्य विषय के रूप में शामिल कर दिया है। यह नियम केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी स्कूलों पर लागू होगा।

विज्ञापन


शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी योग को जगह दी गई है। इसके अलावा योग पर एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को पाठ्यक्रम जारी करते हुए कहा कि नए विषय में 80 नंबर प्रैक्टिकल के लिए रखे गए हैं।

इस कारण विद्यार्थियों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस नए विषय को अपने यहां पाठ्यक्रम में शामिल करने या नहीं करने का फैसला राज्यों पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक भी पढ़ेंगे योग का पाठ

Modi government took the big decision

मंत्रालय ने शिक्षकों के लिए भी पाठ्यक्रम तैयार किया है। इसमें योग शिक्षा में डिप्लोमा, स्नातक और परास्नातक है। इस बारे में पूछे जाने पर ईरानी ने कहा कि इसका मकसद योग में निपुण शिक्षक तैयार करना है ताकि आने वाली जरूरतों को पूरा किया जा सके।
 
सीबीएसई के अधिकारियों के अनुसार संबद्ध विद्यालयों में योग पर आधारित विषय को शामिल करने के बारे में योजना बनानी है। सभी केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों में यह विषय अनिवार्य होगा।

मोबाइल एप पर मिलेंगी किताबें
नए सत्र में एनसीईआरटी की किताबें केवल दुकानों ही नहीं, बल्कि मोबाइल पर भी मिलेंगी। स्मृति ईरानीे ने बताया कि 17 जुलाई को एक मोबाइल एप लांच किया जाएगा। एनसीईआरटी की कक्षा एक से लेकर 12 तक की किताबें यहां से फ्री में डाउनलोड की जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed