फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi government recommend presidents rule in arunachal pradesh

अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश

Sun, 24 Jan 2016 07:46 PM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
modi government recommend presidents rule in arunachal pradesh

केंद्र सरकार ने की अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अरुणाचल के सियासी हालात पर केंद्रीय कैबिनेट ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अरुणाचल में चल रहे राजनीतिक संकट पर रविवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें राज्य के सियासी हालात पर चर्चा हुई। इसके बाद राष्ट्रपति को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश भेज दी गई।
विज्ञापन


इस फैसले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है और इसे मोदी सरकार का पॉलिटकल इन्टॉलरेंस करार दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आलोचना की है और कहा है कि बीजेपी पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीमकोर्ट में है अरुणाचल का सियासी मसला

modi government recommend presidents rule in arunachal pradesh

अरुणाचल की कांग्रेस सरकार अपने ही बागी विधायकों से मुश्किल में है। कांग्रेस के करीब 21 विधायक अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।

कांग्रेस के 21 बागी विधायक सीधे राज्य के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नबाम तुकी के खिलाफ हो गए और कैलिखो पॉल को विधायक दल का नेता चुन लिया।

हाल ही में कांग्रेस के नाराज विधायकों और बीजेपी विधायकों द्वारा मौजूदा सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हार का मुंह देखना पड़ा था।

इसके बाद मामला जब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो कोर्ट ने इसे सविंधानपीठ को सौंप दिया। अभी भी मामला संविधानपीठ में लंबित है।

कांग्रेस लगातार राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की करने की मांग कर रही है। अरूणाचल सरकार की मौजूदा स्थिति की बात करें तो राज्य में 60 विधायकों में से 47 विधायक कांग्रेस के हैं जबकि 11 विधायक भाजपा के हैं। जबकि दो अन्य निर्दलीय हैं।

राष्ट्रपति शासन लगाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला

modi government recommend presidents rule in arunachal pradesh

अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले को लेकर मोदी सरकार पर अब राजनतिक हमला भी तेज हो गया हैं। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले का कांग्रेस ने विरोध कर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने केंद्र सरकार के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है। सरकार पर हमला बोलते हुए सिब्बल ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और संविधानपीठ इसकी सुनवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार कैसे राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकती है। मालूम हो कि संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान अरुणाचल का मामला गरमाया था। इस पर कांग्रेस ने सदन में जमकर हंगामा भी किया। तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांगी भी की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सरकार पर हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा है कि गणतंत्र दिवस से पहले अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन लगाना लोकतंत्र की हत्या है, बीजेपी पीछे के दरवाजे से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है।




विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed