फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Atal Bihari Vajpayee's Birthday to be Celebrated as Good Governance Day - Modi government's plans Atal's Birthday

'इस तरह मनाएं अटल का जन्मदिन'

Wed, 24 Dec 2014 12:08 PM IST
Updated Wed, 24 Dec 2014 12:08 PM IST
विज्ञापन
Atal Bihari Vajpayee's Birthday to be Celebrated as Good Governance Day - Modi government's plans Atal's Birthday

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। मोदी ने भाजपा संसदीय दल की मंगलवार को हुई बैठक में इस आशय की घोषणा की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने सांसदों को इस दिन सेमिनार और विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में सुशासन के तहत लागू की गई सर्व शिक्षा अभियान, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजनाओं की चर्चा का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी सांसदों को कार्यक्रमों में पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्रियों की योजनाओं मसलन भैरो सिंह शेखावत की अंत्योदय योजना, केशुभाई पटेल की कृषि क्षेत्र के लिए शुरू की गई योजना और वर्तमान मुख्यमंत्रियों की योजनाओं का भी जिक्र करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया फैसला

Atal Bihari Vajpayee's Birthday to be Celebrated as Good Governance Day - Modi government's plans Atal's Birthday

प्रधानमंत्री ने इसी दिन सभी सांसदों को अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में स्वच्छ अभियान के लिए एक घंटा समय देने का निर्देश देते हुए बताया कि इस दिन वह खुद भी अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में इस अभियान से जुड़ेंगे।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों को योजना के बारे में जानकारी देने के लिए तीन ग्रुप बनाने का निर्देश दिया।

तीन बार से ज्यादा, दो बार और पहली बार चुनाव जीतने वाले सांसदों को रूडी और अनंत कुमार इस विषय में अगले तीन दिनों में अलग-अलग जानकारी देंगे। पार्टी की रणनीति अपनी इस योजना के जरिए मतदाताओं को यह बताने की कोशिश होगी कि भाजपा सरकारों के एजेंडे में सुशासन पहले पायदान पर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed