संसद में JNU-वेमुला पर बहस को तैयार हुई सरकार
विपक्षी दलों ने राज्यसभा में जेएनयू और रोहिम वोमिला विवाद पर लंबी बहस कराने के शर्त पर सदन की शांतिपूर्ण कार्यवाही का वादा किया है। पिछले दो सत्र से विपक्ष के हंगामें के मद्देनजर शनिवार को उच्च सदन के सभापति हामिद अंसारी ने सभी दलों की बैठक बुलाई।
अंसारी ने सभी दलों से सदन की सुचारु कार्यवाही के लिए अलग अलग बातचीत की। संसदीय कार्य मंत्री वेंकैयानायडु ने कहा कि सरकार इन विवादित मुद्दों पर बहस के लिए तैयार है।
सभी दलों ने राय जताई है कि जीएसटी, रियल स्टेट बिल समेत अन्य अहम विधेयक को रही झंडी दे दी जाए।
विवादित मुद्दे को नजरअंदाज नहीं करेगा विपक्ष
वेंकैयानायडु ने जानकारी दी कि विपक्ष ने कुछ अहम बिल को पास कराने में
पूरी मदद का वादा किया है। विपक्ष बांग्लादेश के नव निर्मित एन्क्लेव से आए
लोगों को वोट के अधिकार संबंधी बिल को बिना बहस के पास कराने पर भी सहमत
हो गया है।
बैठक में राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि
देश की आर्थिक प्रगति से संबंधित सभी जरुरी बिलों पर सरकार का साथ दिया
जाएगा। लेकिन विपक्ष विवादित मुद्दे को नजरअंदाज नहीं करेगा।
सरकारी
सूत्रों के मुताबिक हाल के सालों में ऐसा नहीं हुआ है कि सभापति ने सत्र
शुरु होने से पहले सुचारु सदन के लिए सर्वदलिय बैठक बुलाई हो। लेकिन पिछले
दो सत्र में विभिन्न विवादों पर विपक्ष के कड़े तेवर के चलते यह बैठक बुलाई
है।