फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi government in Jaipur for two days

जयपुर में दो दिन के लिए बैठेगी मोदी की आधी सरकार

Wed, 20 Jan 2016 10:43 PM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
modi government in Jaipur for two days

फरवरी की एक और दो तारीख को मोदी सरकार के करीब दो दर्जन मंत्री राजस्थान की राजधानी जयपुर में डेरा डालेंगे। यहां आयोजित हो रहे दो दिवसीय एडिटर्स कांफ्रेंस में मोदी सरकार के मंत्री प्रादेशिक मीडिया के समक्ष अपने अपने मंत्रालय की योजनाओं और भावी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अब तक दो दर्जन से भी अधिक मंत्रियों को इस कांफ्रेंस में शामिल होने और व्यापक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।

इस कांफ्रेंस के सहारे सरकार की रणनीति अपनी योजनाओं का प्रादेशिक मीडिया के जरिए प्रसार बढ़ाना है। कांफ्रेंस में गृह, विदेश, सांख्यिकी सहित करीब दर्जन भर मंत्रालय शिरकत नहीं करेगा। शामिल होने वाले मंत्रालय ने इस कांफ्रेंस के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एडिटर्स कांफ्रेंस में शामिल होंगे कम से कम दो दर्जन मंत्री

modi government in Jaipur for two days

इस कांफ्रेंस के लिए सड़क एवं परिवहन, कृषि, वित्त, पर्यटन, अल्पसंख्यक  मामले, श्रम, सूचना प्रसारण सहित दो दर्जन मंत्रालय को निर्देश जारी किया जा चुका है।

सरकार की योजना इस कांफ्रेंस में खासतौर पर कृषि, वित्त ओर सड़क परिवहन मंत्रालय की उपलब्धियों योजनाओं और भावी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देने की है।

गौरतलब है कि मोदी सरकार ने हाल ही में फसल बीमा योजना शुरू की है, जबकि वित्त मंत्रालय ने सरकार के पौने दो साल केकार्यकाल के दौरान मुद्रा, जनधन, बीमा सहित कई महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है।

अल्पसंख्यक मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश दि हैं।

मंत्रालयों को शुरू की गई योजनाओं और कार्यक्रम के अलावा भावी योजनाओं का भी विस्तार से जानकारी देने केलिए कहा गया है। कांफ्रेंस के पहले दिन कृषि और वित्त मंत्रालय प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed