फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi government do not want rich to MPs

नहीं बढ़ेगी सांसदों की सैलरी, मोदी ने ठुकराई मांग

Sat, 04 Jul 2015 01:09 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:09 PM IST
विज्ञापन
Modi government do not want rich to MPs

सांसदों के वेतन और भत्ते दो गुना करने संबंधी संयुक्त संसदीय समिति की सिफारिशों को केंद्र सरकार ने नहीं माना है। सूत्रों के मुताबिक, संसदीय मामलों के मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि वह ज्यादातर सिफारिशों को मानने की स्थिति में नहीं है।

विज्ञापन


मालूम हो कि भाजपा सांसद महंत आदित्य नाथ की अध्यक्षता वाले पैनल ने सांसदों के वेतन भत्तों को दो गुना करने तथा पूर्व सांसदों की पेंशन में 75 फीसदी बढ़ोतरी की सिफारिश की थी। संसदीय मामलों के मंत्रालय ने अन्य सिफारिशों को संबंधित मंत्रालयों को भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


पैनल के सामने 25 जून को उपस्थित होने वाले मंत्रालय के अधिकारियों ने पैनल को बताया कि उनकी ओर से की गई ज्यादातर सिफारिशों पर विचार नहीं किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसदों की ज्यादातर सिफारिशों अस्वीकार

Modi government do not want rich to MPs

सिफारिश करने वाली संयुक्त समिति की अगली बैठक 13 जुलाई को होगी,  जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में सरकार का कोई प्रतिनिधि नहीं होगा।

गोरखपुर से भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ की अगुवाई वाली इस समिति में 15 सदस्य हैं, जिसमें से 10 लोकसभा से और 5 राज्यसभा से हैं।

समिति ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और राज्यसभा स्पीकर हामिद अंसारी को अपनी रिपोर्ट सौंपने से पहले पांच बैठकें की थीं। सरकार ने जिन सिफारिशों को अस्वीकार किया है, उनमें ट्रेन से यात्रा करने वाले सांसदों को हवाई किराए का 125 फीसदी देने की बात शामिल है। अभी सिर्फ ऑफिशियल काम के लिए हवाई यात्रा करने वाले सांसदों को 125 फीसदी हवाई किराया मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed