{"_id":"6c28e65acd191a299e70f07506dcb4fc","slug":"modi-government-didn-t-give-permission-to-inculude-bengal-tableau-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"'परेड में केंद्र सरकार ने नहीं आने दी बंगाल की झांकी'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'परेड में केंद्र सरकार ने नहीं आने दी बंगाल की झांकी'
Updated Mon, 26 Jan 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड समारोह में पश्चिम बंगाल की झांकी को शामिल नहीं होने दिया।
विज्ञापन
सांसद ओब्रायन ने सोमवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "गणतंत्र दिवस के लिए बंगाल की झांकी, जिसमें कन्या श्री योजना को दिखाया जाना था, को अनुमति नहीं दी गई। हमने आग्रह किया, लेकिन नहीं..."
विज्ञापन
अभी सरकार की तरफ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ओब्रायन ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार बालिकाओं के हित के लिए बनाए गए कल्याणकारी कार्यक्रम को प्रदर्शित करने की योजना बना रही थी जिसे ब्रिटेन के अलावा यूनिसेफ़ ने भी सराहा है।
विज्ञापन
पिछले साल के परेड समारोह में 'पुरुलिया छाउ' नृत्य को दर्शाने वाली पश्चिम बंगाल की झांकी को सबसे अच्छा करार दिया गया था। भारत के 66वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को राजपथ में पारंपरिक परेड में केंद्र की नौ योजनाओं के अलावा 16 राज्यों की झांकियां शामिल की गईं।
इन्हें अन्य लोगों के साथ मुख्य अतिथि अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने देखा।