फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi government celebrate jawaharlal nehru birthday.

जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाएगी केंद्र सरकार

Sun, 19 Oct 2014 12:24 PM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 12:24 PM IST
विज्ञापन
modi government celebrate jawaharlal nehru birthday.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती मनाने के लिए राष्ट्रीय कमेटी का पुनर्गठन कर दिया है। मोदी खुद इस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने इस योजना को लागू करने के लिए अलग से एक क्रियान्वयन कमेटी का गठन कर दिया है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। राष्ट्रीय कमेटी की पहली बैठक दिवाली के बाद होगी।
विज्ञापन


सरदार बल्लभ भाई पटेल और महात्मा गांधी के बाद अब गांधी परिवार की सबसे कद्दावर शख्सियत जवाहर लाल नेहरू को अपनाने की मंशा जाहिर कर मोदी सरकार ने कांग्रेस का मुंह बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू की 125वीं जयंती बनाने के लिए राष्ट्रीय कमेटी का गठन यूपीए के दौरान ही हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह इसके अध्यक्ष थे।

मोदी का नया दांव

modi government celebrate jawaharlal nehru birthday.

अब मोदी ने इसे सिर्फ पुनर्गठित ही नहीं किया है, बल्कि क्रियान्वयन कमेटी बना कर नेहरू को सिर्फ कांग्रेस की विरासत से बाहर निकालने की अपनी मंशा साफ कर दी है।

गौरतलब है कि मोदी ने गांधी जयंती पर शुरू हुए स्वच्छता अभियान के मौके पर यह ऐलान भी किया था कि वह नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर से इंदिरा गांधी के जन्मदिन 19 नवंबर तक स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।

राष्ट्रीय कमेटी में गृह मंत्री, विदेश मंत्री सहित 32 सदस्य हैं, जिनमें कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हैं। साथ ही गांधी परिवार के पुराने साथी और राजीव गांधी के दोस्त सुमन दुबे को भी सदस्य बनाया गया है। क्रियान्वयन कमेटी में 11 सदस्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed