फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi government and z category security of yoga guru baba ramdev

मोदी ने नियमों को ताक पर रख रामदेव को दी Z सुरक्षा!

Tue, 18 Nov 2014 07:41 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 07:41 PM IST
विज्ञापन
modi government and z category security of yoga guru baba ramdev

लोकसभा चुनावों में भाजपा के पक्ष में प्रचार करने का इनाम बाबा रामदेव को जेड स्तर की सुरक्षा के रूप में दिया गया है? योग गुरु को जेड स्तर की सुरक्षा दिए जाने के फैसले के बाद ये सवाल उठने लगा है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने बाबा रामदेव को सुरक्षा देने की वजह अंडरवर्ल्ड और आतंकवादियों से जान का खतरा होना बताया है। हालांकि गृहमंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रामदेव को सुरक्षा मुहैया कराने से पहले मंत्रालय की ओर से ये आंकलन ही नहीं किया गया कि उन्हें सुरक्षा की कितनी जरूरत है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि आम तौर पर किसी भी व्यक्ति को सुरक्षा देने से पहले उस पर खतरे की पूरी समीक्षा की जाती है। इसका आंकलन किया जाता है कि उसकी जान को किससे और किस तरह का खतरा है। रामदेव के मामले में ऐसा नहीं किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन


(साभारः कार्टून सोशल मीडिया से लिया गया है।)

काले धन पर बाबा ने साध ली चुप्पी

modi government and z category security of yoga guru baba ramdev

लोकसभा चुनावों से पहले रामदेव ने काले धन के विरोध में आंदोलन चलाया था। रामलीला मैदान में उन्होंने दो बार धरना दिया। दोनों ही धरनों में रामदेव के समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा।

2011 में रामलीला मैदान में रामदेव के समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। काले धन के मुद्दे पर उन्होंने लोकसभा चुनावों में भाजपा का भी किया। रामदेव का कहना था क‌ि विदेशों में भारत को 400 ट्रिलियन काला धन जमा है और ये देश में वापस आया तो अर्थव्यवस्‍था को खासा लाभ होगा।

हालांकि लोकसभा चुनावों के बाद उन्होंने काले धन में मसले पर लगभग चुप्पी साध ली। सुप्रीम कोर्ट ने विदेशों में जमा काले धन की जांच के लिए विशेष जांच समिति गठन करने का आदेश दिया।

सरकार को लगी फटकार, बाबा रहे चुप

modi government and z category security of yoga guru baba ramdev

काला धन रखने वालों की सूची पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार भी लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की प्रतिबद्घता पर भी सवाल उठाया। फिर भी रामदेव ने केंद्र के खिलाफ वैसा रवैया नहीं अपनाया, जैसा उन्होंने पिछली सरकार के कार्यकाल में उठाया था।

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को जब विदेशों में काला धन रखने वाले तीन नामों को सूची सौंपी थी, उस समय रामदेव ने कहा था कि विदेशों में जमा काला धन एफडीआई के जरिए देश में आ रहा है।

एफडीआई के विरोध में रामदेव के बयान के बाद भी केंद्र सरकार विशेष कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एफडीआई के समर्थन में लंबी दलीलें दीं। एफडीआई पर केंद्र सरकार का रुख देखकर बाद में रामदेव ने भी मसले पर चुप्‍पी साध ली।

24 जवान दिन रात करेंगे बाबा की सुरक्षा

modi government and z category security of yoga guru baba ramdev

माना जा रहा है कि काले धन के मुद्दे पर बाबा के मौन का पुरस्कार मोदी सरकार ने उन्हें जेड स्तर की सुरक्षा के रूप में दिया है। केंद्र के फैसले के बाद सीआरपीएफ के लगभग 24 जवान और अधिकारी रामदेव की दिन-रात सुरक्षा करेंगे।

लाल बत्ती वाली एक पायलट गाड़ी इनके काफिले की अगुवाई भी करेगी।


इससे पहले उत्तराखंड सरकार ने रामदेव को राज्य पुलिस की सुरक्षा दे रखी थी। हालांकि नियम के मुताबिक वह राज्य से बाहर दो दिन से ज्यादा सुरक्षा नहीं रख सकते थे।

पिछली यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान सीबीआई ने रामदेव के खिलाफ अपने गुरु शंकर देव के गायब होने के मामले में जांच शुरू की थी। इस मामले में एजेंसी प्रीलिमनरी इनक्वायरी (पीई) दर्ज कर बाबा से दो बार पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed