फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi government 100 talented women will search on Facebook

100 प्रतिभाशाली महिलाओं को खोजेगी सरकार

Wed, 15 Jul 2015 09:09 AM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
Modi government 100 talented women will search on Facebook

केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण नीति पर बढ़ते हुए समाज में अपनी अलग पहचान बनाने वाली सौ प्रतिभाशाली महिलाओं की खोज कर उन्हें देश-दुनिया से रूबरू कराएगी।

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इसके लिए सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के साथ मिलकर ‘#100 महिलाएं पहल’ शुरू की है। इसके अंतर्गत फेसबुक के माध्यम से देश की सौ प्रतिभावान महिलाओं की पहचान की जाएगी। इन महिलाओं को अगले साल गणतंत्र दिवस के आसपास सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


कोई भी व्यक्ति वीडियो अपलोड कर दे सकता है जानकारी

Modi government 100 talented women will search on Facebook

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने इस बारे में कहा कि समाज में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने दूसरों से हटकर काम करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। लोगों को प्रेरणा और रास्ता देने वाली ऐसी महिलाओं के लिए धन्यवाद शब्द काफी नहीं है। उन्हें सम्मानित करना जरूरी है।

गांधी ने कहा कि मंत्रालय के फेसबुक पेज पर कोई भी व्यक्ति वीडियो अपलोड कर यह बता सकता है कि उसने इस सम्मान के लिए किस महिला को चुना है।

उसे यह भी बताना होगा कि भारत की 100 सबसे प्रतिभाशाली महिलाओं के रूप में उसे क्यों सम्मानित किया जाना चाहिए। मंत्रालय के फेसबुक पेज पर महिलाओं को 15 जुलाई से 30 सितंबर के बीच मनोनीत किया जा सकेगा।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहली 200 प्रविष्टियों पर नवंबर के दूसरे सप्ताह से वोटिंग शुरू की जाएगी। जबकि विजेताओं की घोषणा दिसंबर में होगी। चयन प्रक्रिया के लिए एक निर्णायक मंडल तैयार किया जाएगा। जिनमें समाज के अलग-अलग वर्ग के लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed