फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi goverment spent 317 crore rupees in first year on travel

UPA से 59 करोड़ ज्यादा खर्च किए मोदी सरकार ने

Mon, 23 Mar 2015 01:33 PM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:33 PM IST
विज्ञापन
modi goverment spent 317 crore rupees in first year on travel

मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले ही साल में सिर्फ यात्राओं पर 317 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। यह राशि पिछले साल यूपीए-2 की कैबिनेट द्वारा खर्च की गई राशि से भी अधिक है।

विज्ञापन


यूपीए-2 की कैबिनेट ने पिछले साल (2013-14) 258 करोड़ रुपए यात्राओं में खर्च किए थे, जो मोदी सरकार के पहले साल में ही किए गए खर्च से 59 करोड़ रुपए अधिक है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, अगर यूपीए सरकार के पिछले 5 सालों का औसत निकाला जाए, तो मोदी सरकार की तरफ से यात्राओं पर किया गया खर्च यूपीए-2 सरकार के खर्च के लगभग बराबर ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमओ का खर्च बढ़ा

modi goverment spent 317 crore rupees in first year on travel

यात्रा खर्च की इस राशि में कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और पूर्व प्रधानमंत्रियों की तरफ से किया गया खर्च शामिल है। साथ ही प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के विमानों के रख-रखाव पर किया जाने वाला खर्च भी इसमें शामिल है। 2015-16 में बजट में सरकार की तरफ से किया जाने वाला ये खर्च 269 करोड़ रुपए प्रस्तावित है।

मोदी की काउंसिल के 65 मंत्रियों को दी गई सैलरी और भत्तों का खर्च 14 करोड़ रुपए है, जो 75 सदस्यीय यूपीए कैबिनेट के लगभग बराबर है। हालांकि, 2014-15 में पीएमओ का खर्च 40 करोड़ रुपए हो गया है, जो पिछले साल यूपीए की सरकार में 31 करोड़ रुपए था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed