{"_id":"fa40c659feaf88447e46668311c13337","slug":"modi-gives-shinzo-abe-birthday-wishes-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने दी शिंजो आबे को जन्मदिन की बधाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी ने दी शिंजो आबे को जन्मदिन की बधाई
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 21 Sep 2014 07:10 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने रविवार की सुबह ट्विटर पर लिखा कि मैं शिंजो आबे को जन्मदिन की बधाई देता हूं।
विज्ञापन
उनकी लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की दुआ करने के साथ उन्हें अपने नेतृत्व में जापान को प्रगति की नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं और शिंजो आबे भारत-जापान के संबंध को अगले स्तर पर ले जाने और वैश्विक शांति और विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानमंत्री ने अपनी जापान यात्रा को याद करते हुए कहा कि स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर शिंजो की विशेषज्ञता ने उन्हें हैरान कर दिया था।
विज्ञापन