फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi for pm solgan raise bjp and fight 2014

बीजेपी चली AAP की चाल, वोट के साथ मांगेगी नोट भी

Wed, 25 Dec 2013 10:06 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Dec 2013 10:06 AM IST
विज्ञापन
modi for pm solgan raise bjp and fight 2014

दिल्ली तख्त के लिए भाजपा अब ‘मोदी फॉर पीएम’ नारे के साथ लोकसभा की सियासी जंग में कूदेगी। जनसंघ के जमाने में लौटते हुए पार्टी इस बार घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट के साथ एक-एक नोट भी मांगेगी।

विज्ञापन


पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मंगलवार को अपने मिशन 272 प्लस के लिए ‘नई सोच, नई उम्मीद’ के नारे के साथ चुनावी महासमर के लिए रणनीति तैयार की।

भाजपा अपनी इस रणनीति पर अमल करने के लिए कम से कम दस करोड़ परिवारों से सीधा संवाद बढ़ाने के साथ ही संसदीय क्षेत्रों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन करेगी। ये सम्मेलन फरवरी अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे। पार्टी ने इसके लिए लोकसभा की 450 सीटों को लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन


इससे पहले जनवरी में भाजपा नए मतदाताओं से संपर्क करेगी। पार्टी के संसदीय बोर्ड और मुख्यमंत्रियों की मंगलवार को हुई साझा बैठक में चुनावी रणनीति का खाका तैयार किया गया। बाद में शाम को केंद्रीय चुनाव अभियान समिति ने इस पर अमल करने के लिए विचार मंथन किया। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने ऐलान किया कि भाजपा के लिए चुनावी नारा ‘मोदी फॉर पीएम’ (प्रधानमंत्री पद के लिए मोदी) होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के अभियान को मोदी पर केंद्रित रखा जाएगा और जनता को संदेश दिया जाएगा कि देश में इस समय 1975 में कांग्रेस के लगाए गए आपातकाल के बाद जैसे हालात हैं। मुंबई में मोदी के ‘वोट फॉर इंडिया’ नारे के बाद भाजपा ने ‘मोदी फॉर पीएम’ का नारा दिया है।

चार राज्यों के चुनाव परिणामों से उत्साहित भाजपा के संसदीय बोर्ड में एक प्रस्ताव भी पारित किया। इसके तहत कहा गया है कि चार राज्यों के चुनाव परिणाम इस बात का जनमत सर्वेक्षण है कि सरकार को काम करके दिखाना चाहिए या हट जाना चाहिए। बैठक में पार्टी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के साथ ही राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों समेत सभी सदस्यों ने शिरकत की। सभी प्रदेश के अध्यक्ष व चुनाव अभियान समिति व उप समितियों के प्रमुख भी मौजूद थे।

प्रचार के लिए ‘मोदी फॉर पीएम फंड’ का गठन
पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए धन एकत्र करने के लिए मोदी फॉर पीएम फंड का भी गठन किया है। पार्टी कार्यकर्ता देशभर में लोगों के घर-घर जाकर वोट मांगने के अलावा 10 रुपये से लेकर एक हजार रुपये का एक नोट बतौर चंदा भी मांगेंगे। इसके अलावा लोग इतना ही पैसा ऑनलाइन भी पार्टी के खाते में जमा कर सकेंगे।


कांग्रेस शासन के खिलाफ लाया जाएगा आरोप पत्र
पार्टी ने तय किया है कि भाजपा शासित राज्यों के सुशासन और कांग्रेस के कुशासन व भ्रष्टाचार को जनता के सामने रखा जाएगा। इसके लिए भाजपा एक ओर अपना विजन डॉक्यूमेंट और चुनावी घोषणा पत्र लाएगी, तो दूसरी तरफ केंद्र में कांग्रेस शासन के खिलाफ आरोप पत्र।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed