{"_id":"655ea786d8e86fc127e1be18afd78f23","slug":"modi-fight-with-narendra-rawat-in-vadodara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतारा अपना 'नरेंद्र'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ उतारा अपना 'नरेंद्र'
टीम डिजिटल/अमर उजाला।
Updated Sat, 22 Mar 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
वडोदरा से चुनाव लड़ रहे भाजपा के मोदी को कांग्रेस के 'नरेंद्र' से मुकाबला करना होगा। दरअसल कांग्रेस ने मोदी का सामना करने के लिए इस बार अपने जिलाध्यक्ष नरेंद्र रावत को मैदान में उतार दिया है। लिहाजा एक ही नाम राशि होने के चलते जनता को चुनावी मैदान में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
हालांकि वडोदरा सीट पर उम्मीदवार तय करने में कांग्रेस को भी भारी असमंजस हो रहा था लेकिन मोदी की ही नामराशि के नरेंद्र रावत पर आखिरकार सहमति बनती नजर आई।
सूत्र बता रहे हैं कि कांग्रेस नरेंद्र को इस वजह से भी टिकट देना चाहती है कि वडोदरा में उनका काम काबिलेतारीफ है।
दूसरी और अहम बात ये है कि हो सकता है कि मोदी जीतने के बाद सीट छोड़ दें। ऐसे में उपचुनाव के दौरान नरेंद्र रावत को यह सीट जीतने में सहूलियत हो सकती है।