मोदी के काशी से निर्वाचन को मिली चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी से निर्वाचन को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।
कांग्रेस नेता अजय राय और बनारस के एक मतदाता माधव प्रसाद उपाध्याय ने इस मामले में सोमवार को एक याचिका हाईकोर्ट महानिबंधक के यहां दाखिल की है।
याचिका में आरोप लगाए गए हैं कि नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में अपनी पत्नी का सिर्फ नाम लिखा है। उनकी आय और संपत्ति से संबंधित कॉलम में ‘नहीं मालूम’ लिखा गया है।
पत्नी की आय न लिखने का आरोप
जबकि सुप्रीम कोर्ट और निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक चुनाव घोषणा पत्र का कोई कॉलम खाली नहीं छोड़ा जा सकता है।
इसके अलावा याचिका में यह भी कहा गया है कि 24 अप्रैल की बनारस रैली में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नलिन कोहली, लक्ष्मीकांत वाजपेयी जैसे बड़े नेता आए थे। यह लोग वाराणसी और आसपास के महंगे होटलों में ठहरे थे।
इसके अलावा चुनाव खर्च की सीमा 70 लाख रुपये निर्धारित है जबकि नरेंद्र मोदी के चुनाव पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
चुनाव में अधिक राशि खर्चने का आरोप
चुनाव आयोग को खर्च की गई राशि का सही हिसाब नहीं दिया गया। यह भी कहा गया है कि 25 अप्रैल की रैली के लिए हजारों की संख्या में गाड़ियां, करीब दो लाख लोग बाहर से आए थे।
रैली में मोदी की फोटो लगी एक लाख टोपियां, 25 हजार टीशर्ट, 25 हजार साड़ियां और 50 हजार गमछे और छाते बांट कर मतदाताओं को प्रलोभन दिया गया।
याचिका सोमवार को महानिबंधक हाईकोर्ट के यहां दाखिल की गई है। इस पर सुनवाई के लिए अब न्यायपीठ नामित की जाएगी।