फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi elected leader of bjp parliamentary group

बड़ी खबर: मोदी 26 मई को लेंगे पीएम पद की शपथ

Wed, 21 May 2014 12:54 AM IST
Updated Wed, 21 May 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
modi elected leader of bjp parliamentary group

भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री के रूप में 26 मई को शपथ लेंगे। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इस बात की घोषणा की है।

विज्ञापन


इससे पहले एनडीए के सभी नेताओं ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर उन्हें अपने समर्थन की चिट्ठी सौंपी। राजनाथ सिंह ने 335 सांसदों का समर्थन-पत्र राष्ट्रपति को दिया।
विज्ञापन


इसके बाद राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति भवन से बाहर आकर पत्रकारों को जानकारी दी कि नरेंद्र मोदी आगामी 26 मई को देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात कर नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

संसदीय दल के नेता चुने गए मोदी

modi elected leader of bjp parliamentary group

भारतीय जनता पार्टी के सबसे प्रभावशाली नेता और भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को भाजपा संसदीय दल के नेता के रूप में चुना गया।

संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्‍ण आडवाणी ने संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा।

आडवाणी के प्रस्ताव पर सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी, नितिन गडकरी, मुख्तार अब्बास नकवी, अरुण जेटली और वेंकैया नायडु ने अपना समर्थन दिया। इसके बाद नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया।

'मुझे स्‍थान देने के लिए वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद'

modi elected leader of bjp parliamentary group

संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा, 'भाजपा का मेहनती कार्यकर्ता होने के नाते मैं अपने जीवन का एक भी मिनट व्यर्थ नहीं जाने दूंगा।'

मोदी ने कहा कि एक गरीब व्यक्ति का बेटा आज आप लोगों के सामने खड़ा है, यही लोकतंत्र की असली ताकत है। मोदी ने कहा कि आज मैं आप लोगों के सामने हूं, क्योंकि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मुझे यह जगह दी है।

उन्होंने कहा कि सरकार वो होनी चाहिए, जो गरीबों के लिए सोचे, गरीबों की सुने, जो गरीबों के लिए जिए और आने वाली नई सरकार गरीबों, युवाओं और मां-बहनों के लिए समर्पित है।

विज्ञापन

...और भावुक हो गए मोदी

modi elected leader of bjp parliamentary group

मोदी ने कहा कि यदि ‌अटल जी का स्वास्‍थ्य अच्छा होता और आज वो यहां होते तो सोने पर सुहागा होता। इस दौरान मोदी बेहद भावुक हो गए।

मोदी ने कहा, 'कोई भी पद छोटा या बड़ा नहीं होता बल्कि पद का कार्यभार बड़ी जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि मैं लालकृष्‍ण आडवाणी और राजनाथ सिहं का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी।'

उन्होंने कहा, '2019 में जब हम दोबारा मिलेंगे तो मैं फिर से अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करूंगा। मैं अपने लिए कभी नहीं जिऊंगा, बल्कि हमेश इस देश के लिए जिऊंगा।'

'जनता ने उम्मीद के रूप में भाजपा को वोट दिया'

modi elected leader of bjp parliamentary group

मोदी ने कहा, 'इस वक्त हमें भूल जाना चाहिए कि कौन हारा और कौन जीता। यह जनादेश दुनिया में भारत को और मजबूती के साथ स्‍थापित करने का है। लोगों ने जो जनादेश हमें दिया है, उससे दुनिया की नजरों में भारत का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।

उन्होंने कहा कि यदि हमें एक खंडित जनादेश मिलता तो आप कह सकते थे कि यह सत्ता विरोधी लहर है, लेकिन भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलना इस बात का संकेत है कि लोगों ने उम्मीद को वोट दिया है।

मोदी ने कहा, 'लोकसभा चुनावों के प्रचार के दौरान मैंने ऐसे लोग देखे, जिनके शरीर पर कपड़े का सिर्फ एक टुकड़ा है, लेकिन उनके हाथों में भाजपा का झंडा जरूर था। हमें उन लोगों के सपने का पूरा करना है।

'सभी के विकास के लिए जरूरी है सभी का साथ'

modi elected leader of bjp parliamentary group

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम लोगों में से कोई भी संगठन से ना तो ऊपर है और ना ही नीचे। हमने आज जो कुछ भी हासिल किया है, वो सब जनसंघ के समय से कार्यकर्ताओं के पिछली पांच पीढ़ियों के कठिन परिश्रम का फल है।

मोदी ने कहा कि हम इस देश में सभी का विकास चाहते हैं, इसलिए सभी का साथ भी उतना ही जरूरी है। देश पहले ही आगे बढ़ चुका है, अब ये हमारे ऊपर है कि हम उसके साथ चलना चाहते हैं या नहीं।

मैं देश की पिछली सभी सरकारों और उनके नेताओं को धन्यवाद देता हूं। हम उनके अच्छे कार्यों को आगे लेकर जाएंगे और बेहतरी की दिशा में काम करेंगे।

संसद भवन की सीढ़ियों पर टेका मोदी ने माथा

modi elected leader of bjp parliamentary group

नरेंद्र मोदी 11:40 बजे संसद भवन पहुंचे। मोदी ने संसद भवन में प्रवेश करने से पहले सीढ़ियों पर अपना माथा टेका।

मोदी के 23, 24 या 26 मई में से किसी एक दिन प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है। संसदीय दल की बैठक में भाग लेने के लिए भाजपा के सभी नवनिर्वाचित सांसद संसद भवन पहुंचे।

सोमवार को भाजपा के दर्जनों नवनिर्वाचित सांसदों ने दिल्ली पहुंचकर मोदी व राजनाथ से मुलाकात की थी। इससे पहले मोदी ने दिल्ली स्थित गुजरात भवन में अपने मंत्रिमंडल को लेकर भाजपा नेताओं से विचार-विमर्श किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed