फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi dominated in china

यात्रा पर जाने से पहले ही चीन में छा गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Mon, 11 May 2015 11:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 May 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
modi dominated in china

मोदी जहां भी जाते हैं, वहां उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ जाती है। भारतीय राजनीति की बात करें तो जितनी तेजी से सोशल मीडिया पर मोदी उभरे हैं शायद ही कोई उतनी तेजी से उभर पाया हो।

विज्ञापन


मोदी ने हाल ही में चाइना में प्रसिद्ध सोशल साइट वीबो पर अपना एकाउंट बनाया और वहां भी उनके 46,000 फॉलोअर्स हो गए हैं। मोदी ने वीबो पर आने के 6 दिन के अंदर ही इतनी फैन फॉलोविंग चीन में किसी विदेशी नेता को शायद ही मिली है।
विज्ञापन


मोदी ने यह कदम चीन के लोगों से बातचीत करने के लिए उठाया है, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को बेहतर बनाने के लिए उपयोग में लाया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई भारतीय नेता चीन की जनता से सीधा संवाद का रास्ता अपना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मीडिया ने भी की तारीफ

modi dominated in china

मोदी के इस कदम की सराहना चीन की आधिकारिक मीडिया ने भी की है। मोदी का स्वागत चीन की जनता ने भी गर्म जोशी से किया है। मोदी ने वीबो पर अपनी पहली पोस्ट में लिखा "हेलो चाइना, वीबो के माध्यम से चीनी दोस्तों से बात चीत करने का मौका मिलेगा।"

मोदी की इस पोस्ट को शुरूआत के एक घंटे में ही 4,700 बार फारवर्ड किया गया। मोदी के वीबो पर आने की सराहना वहां के अखबारों ने भी की है। चाइना डेली ने लिखा है कि "मोदी ने माइक्रो ब्लागिंग साइट पर  बड़ी सफलता हासिल की है।"

मोदी के पोस्ट के साथ ही, भारत की स्थितियों पर वहां भी बहस शुरू हो गई है। यूजर्स प्रधानमंत्री को सलाह दे रहे हैं कि कैसे वो भारत की स्थिति बेहतर कर सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोगों ने बात की। एक यूजर ने कहा है कि "भारत में महिलाओं की सुरक्षा जरूरी है। ये भारत की सामजिक दशा सुधारने में सहायक होगा।" (फोटो बीबीसी से साभार)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed