फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi doesn't listen to common people says rahul gandhi

गुजरात में चलती है सिर्फ एक आवाज: राहुल

Wed, 12 Dec 2012 01:07 AM IST
जामनगर/अमरेली/साणंद/ब्यूरो
जामनगर/अमरेली/साणंद/ब्यूरो Updated Wed, 12 Dec 2012 01:07 AM IST
विज्ञापन
modi doesn't listen to common people says rahul gandhi

कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने मंगलवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पहली बार गुजरात का दौरा किया और नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि गुजरात में केवल एक आवाज चलती है, बाकी आवाजों को कुचल दिया जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुजरात को विकास का मॉडल बताना केवल मार्केटिंग है और कुछ नहीं। राहुल ने कहा कि गुजरात में विकास को ऐसे पेश किया जा रहा है, जैसे इसमें केवल एक ही व्यक्ति का हाथ है और युवा, महिलाएं, कर्मचारी, किसान आदि का कोई योगदान ही नहीं है। यह संदेश दिया जा रहा है कि गुजरात की जनता खामोश बैठी है, जो बिलकुल गलत है।
विज्ञापन


राहुल ने आरोप लगाया कि गुजरात में बंद कमरों में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है, जिसे बाहर लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए केंद्र ने आरटीआई कानून बनाया, जिसकी गुजरात में धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में आरटीआई की 14 हजार से ज्यादा अर्जियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही, जिससे भ्रष्टाचार सामने नहीं आ पा रहा। राहुल ने कहा कि यहां विपक्ष की आवाज को दबाया जाता है, जबकि यूपीए सरकार में ऐसा नहीं होता। गुजरात में 20 से 25 दिन ही विधानसभा चलाई जाती है, जिससे विपक्ष को मुद्दे उठाने का मौका नहीं मिलता और सरकार को जवाब नहीं देना पड़ता।

गुस्सा राजनेता के लिए बोझ
राहुल ने कहा कि राजनेता के लिए गुस्सा एक बोझ है। जिस राजनेता में गुस्सा होता है, वह कमजोरों की आवाज नहीं सुनता। उसे केवल खुद का स्वार्थ ही दिखाई देता है। गुस्से वाले नेता को जनता या जरूरतमंदों के बजाय केवल अपने ही सपने दिखाई देते हैं।


पूरी केंद्र सरकार उतरी एक के खिलाफ
गुजरात में अपनी सभाओं में मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि दिल्ली की सरकार मिलकर एक अकेले (मोदी) को घेरने का प्रयास कर रही है। बड़े-बड़े नेता यहां आकर गुजरात को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात को केंद्र से फूटी कौड़ी भी नहीं चाहिए, उल्टा केंद्र बिना गुजरात की मदद के कुछ नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed