फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi did not speak on muzaffarnagar riot

मुजफ्फरनगर दंगे से मोदी करते रहे परहेज

Sun, 02 Feb 2014 11:51 PM IST
कपिल कुमार/अमर उजाला, मेरठ
कपिल कुमार/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 02 Feb 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
modi did not speak on muzaffarnagar riot

यह वक्त की नजाकत है या भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा, पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी विजय शंखनाद रैली में मुजफ्फरनगर दंगों से बचते नजर आए।

विज्ञापन


लगभग हर वक्ता ने दंगे पर सपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया, लेकिन मोदी ने अपने 45 मिनट के भाषण में एक बार भी मुजफ्फरनगर दंगे का नाम नहीं लिया।

कांग्रेस और सपा पर हमलावर मोदी ने किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत का नाम लेकर किसानों को लामबंद करने की भरसक कोशिश की।

सपा सरकार पर चलाए शब्दबाण

modi did not speak on muzaffarnagar riot

शताब्दीनगर का मैदान रविवार को केसरिया समंदर के रूप में नजर आया। मोदी ने मेरठ को वीरों की धरती बताते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। सपा सरकार पर खूब शब्दबाण चलाए।

देश की बदहाली के लिए उन्होंने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। पश्चिम के जिलों के पिछड़ेपन पर दर्द जताया।

लेकिन मोदी मुजफ्फरनगर दंगों पर कुछ नहीं बोले। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि हम पर भरोसा करिए, यूपी को दंगामुक्त करके दिखाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी को छोड़ बाकी का भाषण दंगा पर केंद्रित

modi did not speak on muzaffarnagar riot

रैली में लगभग हर वक्ता का भाषण मुजफ्फरनगर दंगे पर केंद्रित रहा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि दंगा कहीं हो, आलोचना करनी चाहिए। 1984 के दंगों पर सोनिया, मनमोहन को माफी मांगनी चाहिए।

दंगे पर राजनाथ बोले कि मुजफ्फरनगर में जो हुआ, उसके लिए सपा सरकार सीधे जिम्मेदार है। पीड़ितों को मदद भी मजहब देखकर दी जा रही है।

उन्होंने लोगों से वचन लिया कि चुनाव में इस बार प्रत्याशी नहीं देखोगे, सिर्फ नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट देना।

विज्ञापन

दंगा पर कल्याण और कटियार ने क्या कहा?

modi did not speak on muzaffarnagar riot

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अपना पूरा भाषण हिंदुत्व पर फोकस रखा। ‘जय श्रीराम’ से अपने भाषण की शुरुआत की। मुजफ्फरनगर दंगे पर कहा कि क्रिया की प्रतिक्रिया तो होती ही है।

उन्होंने कहा कि मेरे एक सवाल का जवाब कोई नहीं देता। हर मुसलमान आतंकी नहीं होता, लेकिन हर आतंकी मुसलमान क्यों होता है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने मुजफ्फरनगर दंगे के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि दंगे का सच ‘स्टिंग ऑपरेशन’ में पूरे देश ने देखा।

सतपाल और हुकुम सिंह भी दंगा पर बोले

modi did not speak on muzaffarnagar riot

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सतपाल मलिक ने सवाल उछाला कि फुगाना क्षेत्र में दंगों में पहले घर फूंकने की रिपोर्ट दर्ज हुई, बाद में गैंगरेप की। क्या जले हुए घरों में गैंगरेप हुए? उन्होंने लोगों से सवाल किया कि क्या जले हुए घरों में कोई रेप कर सकता है।

भाजपा विधान मंडल दल के नेता बाबू हुकुम सिंह ने भी दंगों के लिए सपा सरकार पर तंज कसे। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में बेकसूरों के घर वारंट भेजे जा रहे हैं। वहां के किसानों ने पुलिस को गांव में नहीं घुसने देने का ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि किसानों की दुर्दशा सरकार को नहीं दिखती। किसानों के बकाया भुगतान का आज तक पेमेंट नहीं किया गया। सरकार चीनी मिलों से मिली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed