{"_id":"83317712-4052-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"modi-did-false-commitment-with-gujarat-people-says-soniya","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी ने विकास के खोखले और झूठे वादे किए'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मोदी ने विकास के खोखले और झूठे वादे किए'
मांडवी (गुजरात)/एजेंसी
Updated Fri, 07 Dec 2012 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर विकास के झूठे और खोखले वादे करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यहां कहीं भी विकास नहीं दिखाई देता है। राज्य की सरकार के वादे खोखले और झूठे हैं।
दक्षिणी गुजरात के सूरत जिले में आदिवासी बहुलता वाले क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा, ‘मोदी और भाजपा की गरीबों और आम लोगों के विकास में कोई रुचि नहीं है। उनका ध्यान सिर्फ अपने और कुछ खास लोगों के विकास पर है।’
उन्होंने मोदी का नाम लिए बगैर कहा, ‘यह धरती महात्मा गांधी और सरदार पटेल की है, जिनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं होता था। अब यहां कुछ ऐसे लोग हैं, जो बड़ी-बड़ी सलाह देते हैं, लेकिन उसका पालन नहीं करते।’
विज्ञापन
गुजरात में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सोनिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के विकास के लिए फंड जारी किया था, लेकिन हम नहीं जानते कि वह कहां गया।
राज्य में आदिवासी समुदाय और कांग्रेस के संबंध के बारे में उन्होंने कहा, ‘इस क्षेत्र के लोगों के साथ हमारे अच्छे रिश्ते हैं। मगर स्वार्थ की राजनीति के बीच भाजपा इस रिश्ते को कमजोर करना चाहती है, लेकिन आप लोगों ने उन्हें आइना दिखा दिया है।’
मोदी ने कांग्रेस के इस वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की थी। इनमें से वनबंधु कल्याण योजना भी एक है। सोनिया ने सवाल उठाया कि यह योजना के अब तक परिणाम देखने को नहीं मिले हैं।
उन्होंने कहा, ‘यूपीए सरकार ने गुजरात समेत कई राज्यों को हजारों करोड़ रुपये का अनुदान दिया। मगर गुजरात में कोई नहीं जानता कि यह पैसा कहां खर्च हुआ। राज्य में अभी आदिवासी समुदाय में गरीबी क्यों फैली हुई है। उनकी जिंदगी में क्यों अभी तक कोई बदलाव नहीं आया।’