{"_id":"0f6baf38-7468-11e2-979c-d4ae52bc57c2","slug":"modi-demands-provisions-for-high-speed-rail-in-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने हाई स्पीड रेल की मांग की","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मोदी ने हाई स्पीड रेल की मांग की
अहमदाबाद/एजेंसी
Updated Mon, 11 Feb 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी आम बजट में हाई स्पीड रेल (एचएसआर) प्रोजेक्ट को गंभीरता से शुरू करने पर जोर दिया है। जापान द्वारा यहां आयोजित दूसरे एचएसआर सेमीनार में अपने भाषण में मोदी ने कहा, ‘केंद्र सरकार के आगामी बजट में मुझे उम्मीद है कि हाई स्पीड रेल पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। बजट में एचएसआर के लिए कुछ प्रावधान जरूर होना चाहिए।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘अगर भारत सरकार इस संबंध में पहल करती है, तो गुजरात सरकार भी पीछे नहीं रहेगी। इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट में अपना योगदान देने में हम बिल्कुल भी हिचकिचाएंगे और हर तरह का वित्तीय और रसद समर्थन देंगे।’ इस परियोजना के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया है, जो इसे लागू करने के लिए उचित वित्तीय योजना की समीक्षा करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि भारत जिन एचएसआर कॉरिडोर की पहचान की गई है, उनमें अहमदाबाद-मुंबई-पुणे सबसे ज्यादा आर्थिक लाभ वाला कॉरिडोर है और दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के निर्माण में भी गुजरात की भूमिका अहम है। इसलिए इसे जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन