{"_id":"15dd040e-ed4c-11e2-a2fa-001e671f54a0","slug":"modi-darshan-in-5-rs-bjp-new-strategy","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मोदी 'दर्शन' को देने होंगे पांच रुपए","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब मोदी 'दर्शन' को देने होंगे पांच रुपए
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 15 Jul 2013 06:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अपने हिंदुत्व आइकन नरेंद्र मोदी की लगातार बढ़ती शोहरत को भुनाने की पूरी कोशिश कर रही है। ऐसे में उसने अब मोदी की रैली से पैसा बनाने का तरीका खोजा है।
विज्ञापन
भाजपा ने उन सभी लोगों से 5-5 रुपए वसूलने का फैसला किया है, जो अगले महीने हैदराबाद में होने वाली गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हिस्सा लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
पार्टी का कहना है कि वह मोदी की हैदराबाद रैली से जुटाई जाने वाली रकम उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों के राहत और पुनर्वास में दान देना चाहती है।
दूसरे सियासी दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा है कि दूसरे राजनीतिक दलों को अपनी रैलियों में भीड़ दिखाने के लिए जहां मोटी रकम खर्च करनी पड़ती है, वहीं मोदी इतने लोकप्रिय नेता है, जो अपने बूते बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर खींचते हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता एन रामचंद्र राव ने संवाददाताओं से कहा, 'दूसरी पार्टी लोगों को अपनी जनसभाओं तक ले जाती हैं। मामूली रकम वसूलने का मकसद गंभीरता और प्रतिबद्धता को प्रोत्साहन देना है। हम इससे मिलने वाली रकम उत्तराखंड के राहत और पुनर्वास संबंधी कोशिशों में लगाएंगे।'
वर्चुअल जगत में मोदी की शोहरत को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जा रही है। यह प्रक्रिया हाल में शुरू हुई है और 10 अगस्त तक जारी रहेगी।
मध्य हैदराबाद के लाल बहादुर स्टेडियम में यह रैली होगी और इसमें 18-40 साल के करीब एक लाख लोगों को जुटाने की कोशिश होगी।