{"_id":"ae5a7cd62ff7651af9fa811c321a6e75","slug":"modi-criticises-third-front-accuses-it-of-coming-to-the-rescue-of-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे मोर्च पर और हमलावर हुए मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तीसरे मोर्च पर और हमलावर हुए मोदी
अमर उजाला, भुवनेश्वर
Updated Wed, 12 Feb 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विकास के मामले में ओडिशा के पिछड़ने को लेकर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की आलोचना की। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रस्तावित तीसरा मोर्चा का एक मात्र काम कांग्रेस को बचाना है। तीसरा मोर्चा में पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल भी शामिल है।
विज्ञापन
साल 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में पहली रैली करते हुए मोदी ने कहा कि तीसरा मोर्चा ने हर राज्य को तबाह कर दिया है चाहे वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी हो, बंगाल के वाम दल हों या फिर ओडिशा में बीजद।
विज्ञापन
उन्होंने तीसरा मोर्चा को कांग्रेस की सहायता की कोशिश करार देते हुए कहा कि प्रस्तावित मोर्चे में शामिल 11 पार्टियों में से नौ कांग्रेस का समर्थन कर रही हैं और चुनाव के समय उन्होंने अपने चेहरे पर तीसरा मोर्चा का नकाब पहन लिया है। अब समय आ गया है कि उन्हें सबक सिखाया जाए।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व सहयोगी बीजेडी की कड़ी आलोचना करने वाले मोदी ने हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री और नवीन के पिता बीजू पटनायक की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि अगर वह आज होते तो राज्य कि स्थिति देखकर दुखी होते। मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए मोदी ने कहा कि नवीन के गृह जिले गंजम से अधिकतर उड़िया विस्थापित गुजरात में काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि बीजू बाबू को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि राज्य को विकसित बनाना होगा और वह यहां कोई वादा करने नहीं बल्कि एक मजबूत इरादे के साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि वह और नवीन पिछले 14 सालों से मुख्यमंत्री हैं। इस दौरान गुजरात ने शानदार तरक्की की लेकिन ओडिशा आज भी एक गरीब राज्य बना हुआ है।