फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   modi create new facebook page on varanasi

मोदी के वाराणसी प्रेम पर जुकरबर्ग भी हुए फिदा

Wed, 01 Apr 2015 10:38 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
modi create new facebook page on varanasi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के लोगों से सीधे जुड़ने के लिए अब सोशल मीडिया को माध्यम बनाया है। इसके तहत बुधवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर वाराणसी के लिए एक विशेष पेज बनाया। खास बात यह है कि इस पेज को पहले ही दिन लाइक करने वालों में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग भी शामिल हैं।

विज्ञापन


उन्होंने न केवल इस पेज को पंसद किया है, बल्कि सोशल मीडिया के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ने की पहल की तारीफ भी की है। पीएम मोदी ने खुद ट्विटर के जरिये सोशल मीडिया पर वाराणसी के लिए विशेष पेज बनाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन


पहले ही दिन इस पेज पर आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लिए गए गांव जयापुर की विशेष चर्चा की है। इस विशेष पेज पर पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की छोटी से बड़ी हर जानकारी एक जगह मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुकरबर्ग ने की विशेष प्रशंसा

modi create new facebook page on varanasi

संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों से जुड़ने की पीएम के मंशा का इजहार करते हुए कहा गया है कि पीएम मोदी के मन और मस्तिष्क में आपके लिए विशेष स्थान है। आपके निर्वाचित सांसद के रूप में वो हमेशा आपसे राय, सूचना और सुझाव जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।

वाराणसी की जनता से सुझाव के लिए फेसबुक पेज पर विशेष हिस्सा रखा गया है। पीएम के इस प्रयास को संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता से जुड़े रहने की कवायद माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed